विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे हाइलाइटर-ब्लश भूल जाएंगे! जब स्किनकेयर में शामिल करेंगे चुकंदर, गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:25 AM (IST)

चुकंदर खाने से जितने सेहत को फायदे होते हैं, उतने ही त्वचा को भी होते हैं अगर इसे स्किनकेयर में ठीक से शामिल किया जाए।

चुकंदर को स्किनकेयर में शामिल करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

चुकंदर को स्किनकेयर में शामिल करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. चुकंदर पाउडर बनाने की आसान विधि सीखें, प्राकृतिक निखार के लिए

  2. चुकंदर फेस पैक और स्क्रब से त्वचा को दें गुलाबी चमक

  3. केमिकल-फ्री चुकंदर ब्लश घर पर आसानी से तैयार करें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी का सपना होता है कि उसका चेहरा गुलाब की तरह खिला-खिला रहे लेकिन प्रदूषण वाले वातावरण, खराब खानपान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के जमाने में नेचुरली ऐसी त्वचा पाना मुश्किल हो गया है। 

इसके लिए कई घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें स्किनकेयर में शामिल करके त्वचा की रंगत में सुधार किया जा सकता है, जिनमें से एक चुकंदर भी है। आइए जानते हैं चुकंदर को त्वचा की देखभाल में कैसे शामिल किया जा सकता है। 

चुकंदर का पाउडर बनाने की विधि 

चुकंदर को स्किनकेयर में शामिल करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि इसका पाउडर तैयार कर लिया जाए। यह पाउडर बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। 

  1. 1-2 मीडियम साइज के चुकंदर लें और उनके छिलके उतार लें। इसके बाद चिप्स के आकार में उनके पतले-पतले टुकड़े काटकर धूप में सुखाने के लिए रख दें। 

  2. इन टुकड़ों को कम से कम 2-3 दिन अच्छी धूप में सुखाना है, जिससे पाउडर बनाने में आसानी हो। 

  3. जब ये पूरी तरह से सूख जाएं तो इन्हें ब्लेन्डर में बारीक पीस लें। 

  4. अपका चुकंदर का पाउडर तैयार है, आप चाहे तो इसमें मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर भी थोड़ा मिक्स कर सकते हैं। 

चुकंदर फेस पैक 

  • 2 चम्मच चुकदंर का पाउडर  

  • 1 चम्मच शहद 

  • 2 बड़े चम्मच बेसन 

  • 2-3 चम्मच गुलाब जल 

बनाने और लगाने का तरीका 

एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच चुकंदर के रस के साथ 1 चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच बेसन मिलाएं। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और सूख जाने तक लगाए रखें। इसके बाद हल्की मसाज करते हुए सादे पानी से चेहरा धो लें। 

चुकदंर स्क्रब 

  • 1-2 चम्मच चुकंदर का पाउडर 

  • 2 छोटे चम्मच चावल का आटा 

  • 1 चम्मच शहद 

बनाने और लगाने का तरीका 

1-2 चम्मच चुकंदर पाउडर में 2 छोटे चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच शहद मिलाएं, आपका स्क्रब तैयार है। इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए 2-3 मिनट तक मसाज करनी है। फिर 4-5 मिनट इसे लगाए रखने के बाद फेस वॉश कर लें।  

चुकंदर का ब्लश 

2 चम्मच चुकंदर का पाउडर 

1 चम्मच एलोवेरा जेल 

बनाने और लगाने का तरीका 

2 चम्मच चुकंदर का पाउडर और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करके ब्लश तैयार कर लें। इसे किसी शीशी में भरकर स्टोर किया जा सकता है। मेकअप के दौरान इस ब्लश को गालों के उभरे हिस्से पर अप्लाई करना है। उंगलियों को हल्के हाथों से थपथपाकर ब्लश को अच्छे से लगा लें।

यह भी पढ़ें- खूबसूरत दिखने के चक्कर में न करें ये गलतियां, वरना समय से पहले बूढ़ा दिखने लगेगा चेहरा

यह भी पढ़ें- मलाई में इन 5 चीजों को मिलाकर पाएं लंबे समय तक टिकने वाला ग्लो, दाग-धब्बे होंगे कम और आएगा पार्लर जैसा निखार

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।