विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डबल चिन से हैं परेशान? मेकअप से छिपाना छोड़ें, रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये फेस योगा और पाएं शार्प जॉलाइन

By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 15 Feb 2026 08:06 PM (IST)

फेशियल फिटनेस या फेस योगा एक नेचुरल और प्रभावी तरीका है, जिसमें चेहरे की मांसपेशियों को स्ट्रेच, टोन और एक्टिवेट ...और पढ़ें

फेस योगा से पाएं शार्प जॉलाइन और फेशियल फिटनेस (Picture Credit- AI Generated)

फेस योगा से पाएं शार्प जॉलाइन और फेशियल फिटनेस (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई यंग और टोन्ड बॉडी चाहता है। जिम में बॉडी फिटनेस जितनी जरूरी मानी जाती है, उतनी ही जरूरी होती है फेशियल फिटनेस। बिना किसी सर्जरी या महंगे ट्रीटमेंट के, अगर आप अपने चेहरे को नेचुरली टोन और लिफ्ट करना चाहते हैं, तो "फेस योगा" आपके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है।

यह केवल ब्यूटी ट्रेंड नहीं, बल्कि एक प्रभावी तरीका है चेहरे की मसल्स को एक्टिव और मजबूत बनाने का। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

फेस योगा क्या है?

फेस योगा, एक नेचुरल टेक्नीक है जिसमें चेहरे की मांसपेशियों को स्ट्रेच, टोन और रिलैक्स किया जाता है। यह योग की ही तरह एक प्रैक्टिस है जो चेहरे की 40 से अधिक मांसपेशियों पर काम करती है। इसकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्किन को ऑक्सीजन मिलती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

जॉलाइन को उभारने में कैसे करता है मदद

चेहरे की बनावट में जॉलाइन एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है जो चेहरे को शार्प और परिभाषित लुक देती है। उम्र बढ़ने या गलत लाइफस्टाइल की वजह से ये एरिया ढीला पड़ सकता है। फेस योगा के कुछ आसान 5 मिनट के अभ्यास इस क्षेत्र को टोन कर सकते हैं

चीक लिफ्ट

मुस्कराते हुए उंगलियों से गालों को ऊपर की तरफ लिफ्ट करें।10 सेकंड रोकें, फिर छोड़ें, इसे 5 बार दोहराएं। यह गालों को टोन करता है और जॉलाइन को परिभाषित बनाता है

फिश फेस

गालों को अंदर खींचकर मछली की तरह मुंह बनाएं, इसे 10 सेकंड के लिए होल्ड करें। इसे 5 बार दोहराएं। इससे जॉलाइन और गालों की एक्सरसाइज होती है।

जॉ स्ट्रेच

सिर को ऊपर की ओर झुकाएं,जबड़ा ढीला छोड़ें और नीचे की ओर खींचें। 5 सेकंड होल्ड करें और 5 बार दोहराएं। ये स्ट्रेच डबल चिन को कम करने में मदद करता है

टंग प्रेस

जीभ को तालु से चिपकाएं, अपनी चिन की मांसपेशियों पर तनाव महसूस करें। 10 सेकंड होल्ड करें। इसे भी 5 बार दोहराएं।ये तकनीक जॉ एरिया सहित पूरे फेश को टोन करती है, झुर्रियों को कम करती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

नेचुरल स्माइल विद रेजिस्टेंस

होंठ बंद रखते हुए हल्की मुस्कान बनाएं। उंगलियों से हल्का दबाव दें और 10 सेकंड होल्ड करें। 5 बार दोहराएं। ये मांसपेशियों में कसाव लाता है।

नियमित अभ्यास का असर

अगर आप इन फेस योगा एक्सरसाइज को डेली सिर्फ 5 मिनट के लिए भी करते हैं, तो 2-3 हफ्तों में ही चेहरे में बदलाव दिखने लगता है। जॉलाइन शार्प होती है, चेहरा लिफ्टेड और यंग दिखता है।