चेहरे की चर्बी कम करने के लिए शुरु कर दें ये Face Exercises, जल्द ही गायब हो जाएगी डबल चिन
हर कोई चाहता है कि उसके नैन-नक्ष खूबसूरत दिखें और चेहरा टोन्ड नजर आए। हालांकि चेहरे पर फैट इकट्ठा होने की वजह से कई बार व्यक्ति कई बार अपना कॉन्फिडेंस खो देता है। इसलिए हम यहां आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज (Face Exercises) बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप फेस फैट को कम (Tips To Reduce Face Fat) कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज से चेहरे के मसल्स टोन्ड नजर आएंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Exercises: परफेक्ट जबड़े और तीखे नैन-नक्ष हर किसी को पसंद आते हैं। हालांकि, यह ज्यादातर जेनेटिक होते हैं, लेकिन चेहरे की मांसपेशियों को नियमित एक्सरसाइज से सुंदर बनाया जा सकता है। जैसे शरीर की मांसपेशियां एक्सरसाइज से मजबूत और सुंदर बनती हैं, ठीक वैसे ही चेहरे की भी मांसपेशियां रोज एक्सरसाइज से टोन हो सकती हैं। सही तकनीक से न केवल चेहरे की चर्बी कम की जा सकती है, बल्कि नैन-नक्श को भी बेहतर आकार दिया जा सकता है। यदि आप भी चेहरे के फैट को कम करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कुछ फेशियल एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे की चर्बी को कम करने वाले कुछ एक्सरसाइजों के बारे में।
फिश फेस
गालों को अंदर की तरफ खींचकर मछली जैसा चेहरा बनाएं। इसे 10-15 सेकंड तक रोकें और 10 बार दोहराएं। यह गालों की चर्बी कम करता है और आपका चेहरा सुंदर दिखने लगता है।
च्यूइंग गम एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए दिन में 10-15 मिनट च्यूइंग गम चबाने जैसी प्रक्रिया करें। इससे जबड़े की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और एक्स्ट्रा चर्बी घटती है।
यह भी पढ़ें: चेहरे की बढ़ती चर्बी से हो रहे हैं शर्मिंदा, तो कुछ खास टिप्स से पाएं इससे छुटकारा
स्माइल लिफ्ट
अपनी स्माइल को जितना हो सके खींचकर ऊपर उठाएं। इसे 10-15 सेकंड तक रोककर रखें। यह गालों और जबड़े की मांसपेशियों को टोन करता है।
बलून एक्सरसाइज
गालों में हवा भरकर 10 सेकंड तक रोककर रखें और धीरे-धीरे छोड़ें। इसे कम से कम 8-10 बार दोहराएं।
लिप पुल
नीचे के होंठ को बाहर की तरफ खींचकर ऊपर की ओर उठाएं। यह जबड़े को शार्प बनाता है।
नेचुरल स्माइल
दांत को बिना दिखाए हल्की सी स्माइल करें। इसे 10-15 बार दोहराए। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
गर्दन स्ट्रेच (चिनलिफ्ट)
गर्दन को ऊपर उठाकर छत की तरफ देखें। होंठों को “O” आकार में करें। यह डबल चिन को कम करता है। इसे चिनलिफ्ट एक्सरसाइज कहते हैं।
जॉलाइन प्रेस (चिनअप)
जबड़े को हल्का खोलकर मांसपेशियों को ऊपर की ओर दबाएं। यह जॉलाइन को टाइट करता है। इसे चिनअप एक्सरसाइज कहते हैं।
जबड़े को टोन बनाएं
आराम से स्ट्रेट होकर बैठ जाएं और फिर जीभ को मुंह में ऊपर की ओर दबाते हुए अपने जबड़े को ऊपर नीचे इस तरह हिलाएं जैसे आप कुछ चबा रहे हो। नाक से गहरी सांस लेते हुए सांस छोड़े। ऐसा करने से जबड़े की मांसपेशियां टोन होती हैं। जीभ को घड़ी की दिशा (क्लॉक वाइज) में और विपरीत दिशा में घुमाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।