विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेकअप को लंबे समय तक रखना है बरकरार, सेटिंग स्प्रे खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:00 AM (IST)

मेकअप सेटिंग स्प्रे एक टॉपकोट की तरह काम करता है और दिनभर मेकअप को सेट रखता है।

मेकअप सेटिंग स्प्रे: लंबे समय तक मेकअप टिकाने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका (Picture Credit- AI Generated)

मेकअप सेटिंग स्प्रे: लंबे समय तक मेकअप टिकाने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में सेटिंग स्प्रे सहायक

  2. त्वचा के प्रकार के अनुसार सही सेटिंग स्प्रे का चुनाव करें

  3. सही तरीके से उपयोग कर पाएं परफेक्ट और स्मूद फिनिश

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाहे नो-मेकअप लुक हो या फिर पार्टी का ग्लैमरस मेकअप, एक सिंपल-सा सेटिंग स्प्रे कमाल का रिजल्ट देता है। फाइनल टच के रूप में इस्तेमाल होने वाला मेकअप सेटिंग स्प्रे ना तो मेकअप को बिगड़ने देता है, ना कम होने देता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसे कैसे यूज किया जा सकता है।

ये होते हैं फायदे

  • मेकअप को टिकाए रखने में मदद करता है
  • दिनभर टच-अप करने की जरूरत नहीं होती
  • एक परफेक्ट फिनिश मिलता है

इन बातों पर भी निर्भर करता है इसका इस्तेमाल

हेयरस्प्रे जिस तरह आपके बालों की स्टाइलिंग को सेट रखता है वैसे ही सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को। हालांकि, आपको सेटिंग स्प्रे इस्तेाल करना है या नहीं वह काफी हद तक आपकी स्किन, मेकअप के स्टाइल और मौसम पर भी निर्भर करता है।

ऐसे इस्तेमाल करें

  • यूज करने से पहले बोटल को अच्छी तरह शेक कर लें।
  • पूरे चेहरे पर तीन से चार सेकंड के लिए सर्कुलर मोशन में स्प्रे करें। इससे आपके बेस, ब्लश और आई-मेकअप पर एक समान रूप से अप्लाय हो जाएगा।
  • स्प्रे को एअर ड्राई होने दें और उसके बाद ही चेहरे को हाथ लगाएं। इससे मेकअप स्मज नहीं होगा और एकसमान रूप से एक परत जैसी बन जाएगी।

स्किन टाइप के हिसाब से

  • ऑयली स्किन के लिए ऑयल कंट्रोलिंग स्प्रे सही ऑप्शन है। इससे चेहरे पर चिपचिपाहट या एक्स्ट्रा शाइन महसूस नहीं होगी।
  • ऑयली स्किन पर मैट स्प्रे सही होते हैं जबकि ड्राई स्किन के लिए ड्यूई।
  • कुछ स्प्रे में टेम्परेचर कंट्रोल तकनीक का इस्तेमाल होता है जोकि सेंसिटिव स्किन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
  • अगर स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत है तो अल्कोहल फ्री सेटिंग स्प्रे ज्यादा उपयोगी माने जाते हैं।

पाउडर अप्लाई करने से पहले लगाएं या बाद में

वैसे तो कई लोग मेकअप के हर स्टेप पर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं जिसमें पाउडर का एप्लीकेशन भी शामिल है। मैट फिनिश के लिए आपको सबसे पहले पाउडर अप्लाय करना है और उससके बाद उसे लॉक करने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे का। इससे एक स्मूद फिनिश मिलेगी।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।