Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लॉसी लिपस्टिक को भी बना सकती है मैट, इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 16 Jul 2019 11:31 AM (IST)

    इस सीज़न मैट लिप कलर लगाना सही च्वॉइस है क्योंकि यह फैलता नहीं लेकिन मेकअप किट में रखी ग्लॉसी लिपस्टिक का क्या? परेशान न हों जानेंगे कैसे ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट में बदल सकती हैं।

    ग्लॉसी लिपस्टिक को भी बना सकती है मैट, इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ

    बढ़ते फैशन के चलते बाज़ार में  तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार हैं। खूबसूरती को बढ़ाने वाले ये लॉन्ग लॉस्टिंग प्रोडक्ट्स को हर एक लड़की अपने मेकअप किट में चाहती है। ऐसे ही प्रोडक्ट्स की लिस्ट में शामिल है मैट लिपस्टिक। बिना काजल, मसकारा और लाइनर के भी महज फाउंडेशन और मैट लिपस्टिक से आप मनचाहा लुक पा सकती हैं। तो ये जानना जरूरी है कि कैसे यह लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रहे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरीका नंबर 1

    टिश्यू और ट्रांस्लुसेंट पाउडर लें। अब पंसदीदा लिपस्टिक लगाएं। टिश्यू लगाने से यह होंठों की नमी को संतुलित करता है। अब थोड़ा सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर टिश्यू पर छिड़कें। इसे अपने होंठों पर लगाएं। अब टिश्यू को धीरे से हटाएं और ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदल दें। यह ट्रांस्लुसेंट पाउडर आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में भी मदद करता है। इस तरीके से आपको मैट लिपस्टिक जैसा ही प्रभाव मिलेगा।

    तरीका नंबर 2

    यह ग्लॉसी लिप कलर को मैट में बदलने का सबसे आसान व अच्छा तरीका है। जब कभी आप जल्दबाज़ी में होती हैं तो कई बार बिना मेकअप के बाहर निकल जाती हैं। लेकिन आप इस तरीके को अपना सकती हैं। एक टिश्यू पेपर लें और इसे अपने होंठों पर रखें। टिश्यू लिपस्टिक की चमक को अवशोषित करेगा और आपकी लिपस्टिक कुछ ही सेकंड में मैट लिपस्टिक में बदल जाएगी।

    तरीका नंबर 3

    इसमें भी आपको एक टिश्यू और ट्रांस्लुसेंट पाउडर की ज़रूरत होगी। सबसे पहले आप ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। अब अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर लें। पाउडर लेने के बाद, लिप्स पर इसे हलके हाथों से लगाएं। एक टिश्यू की मदद से एक्स्ट्रा पाउडर हटा दें। पाउडर ग्लॉसी लिप कलर को सोख लेगा और आपको मैट लिप कलर मिलेगा।

    ऐसे लगाएं

    1. मैट लिपस्टिक को बेहतर तरीके से लगाना भी ज़रूरी है। लिपस्टिक लगाने से पहले डेड स्किन को हटा लें और उसके बाद ही लिपस्टिक होंठों पर लगाएं। ऐसा न करने पर होंठ फटे हुए और भद्दे नज़र आएंगे।

    2. लिपस्टिक अच्छी तरह एकसार लगे, इसके लिए पहले लिप लाइनर लगाएं।

    3. मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉयस्चराइज करें।

    4. मैट को हटाने के लिए होंठों को रगडऩे की कोशिश न करें, इसे हटाने के लिए मॉयस्चराइजि़ंग क्रीम का इस्तेमाल करें।