Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kesar Face Pack: केसर में छिपा है खूबसूरती का राज, इन तरीकों से बनाएं फेस पैक

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 05:07 PM (IST)

    Kesar Face Pack केसर कई गुणों से भरपूर होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार है। आप इसका उपयोग कर फेस पैक बना सकते हैं इसके इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

    Hero Image
    Kesar Face Pack: इन तरीकों से बनाएं केसर का फेस पैक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kesar Face Pack: केसर का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह स्किन को भी कई तरह से लाभ पहुंचाने में मदद करता है। जी हां, केसर का इस्तेमाल कर कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। चाहें तो आप केसर का उपयोग कर घर पर भी फेस पैक बना सकते हैं। जिससे आपके स्किन की खूबसूरती बरकरार रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.केसर और शहद का पैक

    इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप ड्राई स्किन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद लें, फिर इसमें 2-3 केसर के धागे मिलाएं। इस पैक से चेहरे पर मसाज करें, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    2.केसर और दूध का पैक

    इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 3-4 चम्मच दूध लें, इसमें केसर मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, सूखने पर पानी से धो लें।

    3.केसर और नारियल तेल का पैक

    इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच दूध लें, इसमें केसर के 2-3 धागे मिलाएं। फिर इसमें एक टी स्पून नारियल का तेल और थोड़ा-सा पानी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट बाद धो लें।

    4.पपीता और केसर का फेस पैक

    अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्‍या है, तो यह फेस पैक आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके लिए पपीते के पल्प मैश कर लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच दही और केसर मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik