Hair Care Tips: बालों को स्मूद बनाने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स
Hair Care Tips अक्सर लोग बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा मात्रा में केमिकल होने के कारण ये बाल को रूखे और बेजान बनाते हैं। बालों को स्मूद बनाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि बाल हेल्दी, शाइनी और सिल्की हो। लेकिन गलत लाइफस्टाइल, प्रदूषण और अनहेल्दी डाइट के कारण स्कैल्प संबंधी समस्या आम होती जा रही है। कई बार सही देखभाल न होने के कारण भी बाल बेजान हो जाते हैं। आज आपको इस लेख में बालों को सिल्की बनाने के लिए आसान टिप्स बताएंगे। जिसे आजमाकर आप स्मूद बाल पा सकते हैं।
1.अंडे का करें इस्तेमाल
अंडे का इस्तेमाल कर बालों को सिल्की बना सकते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए एक बाउल में अंडे तोड़ लें, इसमें आधा चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
2.एलोवेरा का इस्तेमाल करें
एलोवेरा में मौजूद गुण बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक बाउल में मेथी दाने का पेस्ट लें, इसमें अरंडी का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
3.जैतून के तेल से करें मालिश
बालों को स्मूद बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल में जैतून का तेल मिलाएं। इससे बालों की जड़ों में मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा और बाल भी स्मूद होंगे।
4. सेब का सिरका लगाएं
आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए बालों पर सिरका लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।
5. केले का मास्क लगाएं
केला में विटामिन-सी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए एक बाउल में केले को मैश करें, इसमें दही और गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।