विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड शुरू होते ही एड़ियों में पड़ने लगी हैं दरारें? महंगी क्रीम पर पैसे खर्च करने से पहले घर में मौजूद ये चीजें आजमाएं

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:08 PM (IST)

सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या से निपटने के लिए ये घरेलू नुस्खे रामबाण इलाज जैसे हैं।

फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों ने दस्तक दे दी है, इसका सबसे पहले पता हमें अपनी त्वचा देखकर लगता है। उसका रूखापन और बेजान लगना ठंडे के पूरी तरह से एंट्री करने से पहले ही जैसे हमें चेता देता है। इसमें भी फटी एड़ियां और उसमें बड़ी सख्त दरारें सबसे ज्यादा परेशान करती हैं, जिसका परमानेंट इलाज करने के लिए हर समय महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट की जरूरत नहीं। यहां ऐसे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से फटी एड़ियों को जल्दी ठीक किया जा सकता है। 

सेंधा नमक और नींबू के रस का गुनगुना पानी 

गुनगुने पानी में सेंधा नमक और एक नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार करें। यह पानी न सिर्फ एड़ियों को नरम करने में मदद करेगा, बल्कि दरारों की गंदगी भी अच्छे से साफ होगी। कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैरों को 15 मिनट तक पानी में रखें। 

शिया बटर 

शिया बटर को पैन में पिघलाकर 1-2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। इसे अच्छे से फेंटकर क्रीम जैसा बना लेना है। अब रात में इस मिश्रण को एड़ियों पर अप्लाई करके सूती मोजे पहनें। अगर दिन में लगा रहे हैं तो कम से कम 1 घंटे तक लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। 

नारियल तेल 

अगर एड़ियां बहुत ज्यादा ड्राई होने के साथ ही फट गई हैं, तो इसमें नारियल तेल किसी मैजिक जैसा काम कर सकता है। रात में सोने से पहले नारियल तेल को गुनगुना करके तलवों की मालिश करें। बस ध्यान रखें कि मसाज करने से पहले पैरों को अच्छे से साफ कर लेना है। फिर मसाज के बाद मोजे पहनकर सो जाएं, ऐसा रेगुलर करने पर फायदा दिखने लगेगा। 

पेट्रोलियम जेली 

आपको शायद मालूम न हो पर पेट्रोलियम जेली बहुत आसान और असरदार विकल्प है। नहाने के तुरंत बाद एड़ियों पर जेली अप्लाई करने के साथ ही रात में सोने से पहले एड़ियों पर जेली लगाएं। इसके बाद सॉक्स पहन लें, जेली की मोटी परत एड़ियों की कठोर त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करेगी। 

एलोवेरा

पैरों को साफ करने के बाद फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर इसे लगाएं, इसके बाद हल्के हाथ से मालिश करें। रातभर लगाए रखने के बाद अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा में एसीमैनन और ग्लूकोमेनन जैसे तत्व होने के साथ ही एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को हील करने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़ें- महंगी क्रीम और सीरम से हटकर अपनाएं होलिस्टिक स्किनकेयर, अंदर से हेल्दी रहेगी और बाहर से चमकेगी त्वचा

यह भी पढ़ें- रूखे-बेजान और झड़ते बालों के लिए संजीवनी है गुड़हल का तेल, फूल और पत्तियों से घर पर ऐसे बनाएं हेयर ऑयल

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।