Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skin Care Tips: ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये स्मूदी, तुरंत दिखेगा असर

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 04:53 PM (IST)

    Skin Care Tips फेस पर ग्लो लाने के लिए आप तरह-तरह के क्रीम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपकी त्वचा की चमक खो सकती है। डाइट में आप फलों की स्मूदी शामिल कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

    Hero Image
    Skin Care Tips: हेल्दी स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये स्मूदी,

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कSkin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लोग न जाने कितने पैसे खर्च करते हैं। महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन आप कम खर्चे में भी त्वचा पर नेचुरल निखार पा सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में ताजे फलों की स्मूदी शामिल करना चाहिए। ये सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज इस लेख में कुछ स्मूदी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप घर में खुद बनाकर पी सकते हैं। जिससे त्वचा में निखार आएगा।

    सेब और गाजर

    सेब और गाजर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटैशियम और विटामिन ए की मात्रा मौजूद होती है, जो स्किन के लिए लाभदायक होता है। यह एंटी एजिंग से बचाने में मदद करता है।

    इसे बनाने के लिए दो गाजर, एक सेब और अदरक टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में पीस लें। इस मिश्रण में नींबू का रस मिला दें। ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में इस स्मूदी को नियमित रूप से जरूर शामिल करें।

    चुकंदर, स्ट्रॉबेरी और केला

    चुकंदर के सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है। स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये तीनों फल स्किन को हेल्दी बनाने में काफी मदद करते हैं।

    ब्लेंडर में कटा हुआ चुकंदर, केले और सट्रॉबरी डालें। चाहें तो इसके साथ आप पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब इससे स्मूदी तैयार कर लें। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए डेली डाइट में इस स्मूदी का सेवन कर सकते हैं।

    खीरा और अनानास

    इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स के गुण मौजूद होते हैं। जो स्किन को डिहाइड्रेट करने में मदद करते हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे स्किन शाइनी हो सकती है।

    इसके लिए ब्लेंडर में कटा हुआ खीरा और अनानास डालें। टेस्ट के लिए आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इसे ब्लेंड कर स्मूदी तैयार कर लें।

    जामुन और स्ट्रॉबेरी

    हेल्दी स्किन के लिए आप जामुन की स्मूदी शामिल कर सकते हैं। यह स्किन के ओपन पोर्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

    इसे बनाने के लिए आधा कप जामुन लें, स्ट्रॉबेरी को मिलाकर ब्लेंड कर लें। इसमें दो एक चम्मच शहद भी डाले सकते हैं। ये स्मूद ग्लोइंग स्किन के लिए डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

    Picture Courtesy: Freepik