Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने बर्थडे पर खुद को ऐसे किया स्टाइल, हॉट रेड आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
Tejasswi Prakash टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस के साथ बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं जिसमें उनकी ड्रेस लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tejasswi Prakash: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश आज यानी 10 जून को अपना 30 जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं तेजस्वी ने अपने बर्थडे को बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और उनके परिवार के साथ मिलकर सेलीब्रेट किया। बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए एक्ट्रेस ने हॉट रेड कलर की एक बोल्ड एंड बैकलेस ड्रेस कैरी की, जिसे आपको भी अपने बर्थडे सेलीब्रेशन के विशलिस्ट कर लेना चाहिए। चलिए तेजस्वीर प्रकाश के लुक पर एक नजर डालते हैं।
तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे सेलीब्रेशन लुक
एक्ट्रेस ने लाल रंग की ड्रेस चुनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तेजस्वी ने बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो सुपर हॉट दिख रही हैं।
एक्ट्रेस के साथ उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी कैजुअल ब्लू आउटफिट में नजर आ रहे हैं। डीवा ने अपने लुक को फ्लॉन्ट करते हुए भी कुछ पिक्स शेयर की हैं।
तेजस्वी को उनके ग्लैमरस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए पोज देते देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस की ड्रेस का मुख्य आकर्षण उसका हॉल्टर नेक और बैकलेस लुक के साथ पीछे लगा ओवर साइज बो है।
ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए अभिनेत्री ने मिडिल पार्टिंग कर लो बन बनाया है और हेवी आईब्रो के साथ ग्लॉसी लिप को चुना है।
लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में स्टड्स और व्हाइट हील्स पहन रखा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।