Hariyali Teej 2022: कम समय में मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
Hariyali Teej 2022 मेहंदी का रंग सुर्ख लाल चाहिए तो इसके लिए क्या करें आज का लेख इसी के ऊपर है। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बेहद कम समय में भी मेहंदी का रंग डार्क कर सकती हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hariyali Teej 2022: भई मेहंदी का रंग गहरा चाहिए तो कम से कम इसे 4 से 5 घंटे तो हाथ पर रखना ही होगा। लेकिन कई बार इतने घंटे रखने के बाद भी वो कलर नहीं मिलता जिसकी आपको चाह होती है। फिर आप अपने पति को शक की नजरों से देखने लगती हैं....कि जरूर इनके प्यार में ही कमी होगी, लेकिन ये तो रही मजाक की बात, मेहंदी का रंग गहरा बिना पति के प्यार के भी हो सकता है यहां दिए गए उपायों को आजमाकर।
लौंग से
मेहंदी सूखने के बाद उसे बटर नाइफ से अच्छी तरह निकाल लें। उसके बाद तवे पर 4 से 5 लौंग डालें और धीमी आंच पर उसे हल्का सा गर्म हो जाने दें। उसके बाद मेहंदी लगे हाथों को लौंग से निकले वाले धुंए से सेकें। फिर देखें अपनी मेहंदी का रंग।
नारियल का तेल
इसका इस्तेमाल मेहंदी लगाने से पहले करना है। जिस भी हाथ में मेहंदी लगानी हो उसमें अच्छे से नारियल का तेल लगा लें। इससे मेहंदी बहुत अच्छी रचती है।
चाय का पानी
खुद से मेहंदी लगाने वाली हैं तो उसे घोलते वक्त सादा नहीं बल्कि चायपत्ती का पानी इस्तेमाल करें। इससे मेहंदी का रंग सुर्ख लाल होता है।
View this post on Instagram
कॉफी पाउडर से
चाय पत्ती के पानी के साथ ही मेहंदी घोलते समय इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर भी मिला दें। मेहंदी उतारने के बाद जो रंग आएगा वो आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी कर देगा।
विक्स से
मेहंदी का रंग गाढ़ा हो इसके लिए विक्स भी कारगर उपाय है। मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर विक्स लगाएं। इसकी गर्माहट मेहंदी का रंग गहरा करने में मदद करती है।
सरसों के तेल से
मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर आधा छोटा चम्मच सरसों का थोड़ा लेकर अच्छी तरह पोत लें। कुछ घंटों तक ऐसे ही रखें, पानी न लगने पाएं। इसके बाद देखें अपनी मेहंदी का रंग।
Pic credit- stylishmehndidesign/ Instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।