Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hair Care Tips: सफेद बालों की वजह से होना पड़ रहा है शर्मिंदा, तो इन 3 तरीकों से पाएं नेचुरली ब्लैक हेयर

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 02:21 PM (IST)

    Hair Care Tips खानपान में लापरवाही इन दिनों लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। बिगड़ती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई लोग असमय सफेद होते बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप इन तरीकों से नेचुरली ब्लैक हेयर पा सकते हैं।

    Hero Image
    नेचुरल डाई के लिए करें घर पर रखी इन 3 चीजों का इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: लड़का हो या लड़की सभी को लंबे,घने और काले बालों की चाहत होती है। बाल हमारी खूबसूरती में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल और तेजी से बढ़ते प्रदूषण की वजह से इन दिनों लोग कई तरह की हेयर प्रॉबलम्स का शिकार होते जा रहे हैं। गिरते-झड़ते और टूटते बालों के अलावा लोग रफ और ड्राई हेयर की वजह से भी काफी परेशान रहते हैं। इसके अलावा इन दिनों असमय सफेद होते बाल भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम उम्र में सफेद होते बाल अक्सर लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। साथ ही कई बार इसकी वजह से लोगों में आत्म विश्वास की कमी भी होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त हेयर हाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये हेयर डाई कई बार बालों को डैमेज कर देते हैं। ऐसे में आप इन तरीकों से अपने सफेद बालों को नेचुरली काला बना सकते हैं।

    कढ़ी पत्ता

    विटामिन बी से भरपूर कढ़ी पत्ते खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही बालों को काला करने में भी काफी अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपको झड़ते बालों की समस्या से भी निजात मिलती है। सफेद बालों से निजात पाने के लिए आप कढ़ी पत्ते का तेल बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इंडिगो पाउडर और मेहंदी

    बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप इंडिगो पाउडर और मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेहंदी में नील यानी इंडिगो पाउडर मिलाकर भिगोना होगा। अब इस पेस्ट को बालों में लगातर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। हेयर वॉश करने पर आपके बाल काले नजर आने लगेंगे।

    काली चाय

    सफेद बालों को काला करने के लिए आप काली चाय भी लगा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए काली चाय को पानी में डालकर पकाएं और फिर 2 घंटों के लिए अलग रख दें। अब इसे छानकर इसका पानी चायपत्ती अलग कर पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाकर 30 से 40 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। अब कंडीशनर लगाने के बाद काली चाय के बचे पानी से सिर को धो लें। ऐसा करने से बालों की सफेदी कम होने लगेगी।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner