Grey Hair Remedy: केमिकल हेयर डाई से कलर करते हैं बाल, तो इस होममेड ऑयल से बनाएं बालों को नेचुरली ब्लैक
असमय सफेद होते बाल अक्सर हमारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में अक्सर इससे छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल वाले डाई या कलर का इस्तेमाल करते हैं तो हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में आप सरसों के तेल से अपने बालों नेचुरली काला कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grey Hair Remedy: इन दिनों कई लोग असमय सफेद होते बालों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। मौजूदा समय में लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। हमारी खराब जीवनशैली का असर न सिर्फ सेहत पर, बल्कि हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। असमय सफेद होते बाल इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं।
ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग आर्टिफिशियल कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल युक्त ये प्रोडक्ट्स हमारे बालों और सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने बाल काले करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में बस दो चीजें मिलाकर आप अपने बालों को नेचुलरी ब्लैक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बालों को काला करने वाले नेचुरल हेयर ऑयल-
सामग्री
- एक कप शुद्ध सरसों तेल
- 2 चम्मच मेथीदाना
- 2 चम्मच सूखा आंवला
ऐसे बनाएं बालों के लिए नेचुरल हेयर ऑयल
- बालों के लिए नेचुरल हेयर ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले सूखे आंवले को बारीक कूट
- लें।
- इसके साथ ही मेथीदाने को भी आंवले के साथ महीन कूट लें।
- अब इन दोनों सामग्रियों को सरसों के तेल में मिलाकर रख दें।
- करीब 15 दिन बाद इस तेल को लोहे की कढ़ाई में डालकर पकाएं।
- जब तेल अच्छे से पक जाए, तो इसे एक कंटेनर में भरकर रख दें।
ऐसे करें हेयर ऑयल का इस्तेमाल
- अब बालों को काला करने के लिए रोजाना रात में इस तेल को लगाकर सो जाएं।
- अगले दिन सुबह शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
- नियमित रूप से इसे करने से कुछ ही दिनों में बालों का रंग बदलना शुरू हो जाएगा।
- साथ ही इस तेल को लगाने से आपके बाल मजबूत और घने हो जाएंगे।
बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे
- सरसों का तेल बालों के रोम को गहराई से पोषण प्रदान करने में सहायक है।
- इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा मिलता है।
- इतना ही नहीं सरसों के तेल के इस्तेमाल से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
- साथ ही यह दोमुंहे और कमजोर बालों की समस्या से निजात दिलाता है।
- सरसों का तेल बालों का झड़ना कम कर गंजेपन से बचाव में भी मदद करता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।