विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट का नया ब्यूटी सेंसेशन बना Gemmaxxing, सिंपल लुक को स्पार्कली स्टोंस से अट्रैक्टिव बना रहे युवा

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:00 PM (IST)

आजकल सोशल मीडिया के दौर में कब कौन-सा स्टाइल रातों-रात हिट हो जाए, यह कहना आसान नहीं है। इन दिनों Gemmaxxing को लेकर खूब बात की जा रही है।

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 'Gemmaxxing' (Image Source: AI-Generated)

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है 'Gemmaxxing' (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में हर दिन एक नया ट्रेंड जन्म लेता है। आज जो इन है, कल वह आउट हो जाता है। बता दें, इन दिनों फैशन और ब्यूटी की गलियों में एक ऐसा नाम गूंज रहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इस नए और मजेदार स्टाइल का नाम है- 'जेममैक्सिंग' (Gemmaxxing)। अगर आप भी सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, तो आपने भी इस इसे जरूर नोटिस किया होगा।

आखिर क्या है यह 'जेममैक्सिंग' का फंडा?

सीधे शब्दों में समझें तो यह पूरा ट्रेंड 'चमक-दमक' पर टिका है। जेममैक्सिंग एक ऐसा ब्यूटी ट्रेंड है जिसमें लोग अपने लुक को निखारने के लिए स्पार्कली जेम्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। यानी अपने आम से दिखने वाले स्टाइल में थोड़े से चमकीले स्टोन जोड़कर उसे एकदम नया और अट्रैक्टिव बना देना।

सिंपल लुक से लेकर ग्लैमरस अवतार तक

इस नए स्टाइल ने सादगी को पीछे छोड़ दिया है। स्पार्कली जेम्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किसी भी नॉर्मल लुक में जान डाल देते हैं। ये छोटे-छोटे चमकदार जेम्स आपके स्टाइल में एक बोल्ड और ग्लैमरस टच जोड़ देते हैं, जिससे आपका लुक तुरंत पार्टी-रेडी लगने लगता है।

इंटरनेट पर क्यों छाया है इसका खुमार?

आप सोच रहे होंगे कि यह इतना वायरल क्यों हो रहा है? दरअसल, कैमरे के सामने इन स्पार्कली जेम्स की चमक बेहद शानदार लगती है। जब लोग इन चमचमाते स्टोंस के साथ अपनी तस्वीरें या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं, तो लोगों की नजरें उन पर टिक जाती हैं। इसकी विजुअल अपील इतनी शानदार है कि यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

यूथ को मिल गया अपना नया स्टाइल

आज की जनरेशन हमेशा कुछ नया और क्रिएटिव करने की तलाश में रहती है। जेममैक्सिंग ने युवाओं को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने का एक बेहतरीन तरीका दे दिया है। यह सिर्फ एक ब्यूटी ट्रेंड नहीं, बल्कि सोशल मीडिया का नया फेवरेट स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है, जिसे हर कोई अपने अंदाज में अपना रहा है।

यह भी पढ़ें- हर वायरल स्किन केयर हैक नहीं होता, बिना सोचे समझे कभी न फॉलो करें ये ब्यूटी ट्रेंड्स

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया का नया ट्रेंड: ‘यूनिक चेहरा’ हो रहा गायब? डिजिटल दौर में सुंदरता बदली