यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stylish Outfits for Trips: ट्रिप में नजर आना है सबसे स्टाइलिश, तो इन आउटफिट्स के साथ करें एक्सपेरिमेंट
Stylish Outfits for Trips अगर आप कहीं गर्ल्स ट्रिप पर जाने का प्लान कर रही हैं जहां आपको नजर आना ...और पढ़ें

HighLights
- वेकेशन के लिए स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल आउटफिट्स चुनना है जरूरी।
- शॉर्ट्स, लॉन्ग शर्ट, श्रग हैं ट्रिप के लिए बेस्ट च्वॉइस
- आउटफिट का फैब्रिक भी सोच-समझकर चुनें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stylish Outfits for Trips: अगर आप कहीं वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं अपनी गर्ल्स गैंग के साथ, जिसमें हर कोई है एक से बढ़कर एक स्टाइलिश, तो ऐसे में क्या पहनें कि आपका लुक किसी से कम भी न लगे और आप कंफर्टेबल भी रह सकें, इसके लिए अभी से आउटफिट्स डिसाइड कर लें, तो बेहतर। ये आउटफिट्स ऐसे भी होने चाहिए जिसमें आप ट्रिप को एन्जॉय भी कर सकें। आइए डालते हैं इस पर एक नजर।
ब्रॉलेट, शॉर्ट्स विद श्रग
अगर आप बीच वेकेशन पर जा रही हैं, तो ये आउटफिट है उसके लिए एकदम बेस्ट। ब्रॉलेट या क्रॉप टॉप को मैंचिंग शॉर्ट्स के साथ पहनें और इसके साथ लॉन्ग श्रग कैरी करें। शिफॉन फैब्रिक का श्रग इस लुक के साथ बहुत जंचेगा। इस लुक का आइइिया आप Alaya f की इस पिक्चर से ले सकते हैं।
कार्सेट टॉप के साथ शॉर्ट्स या स्कर्ट
शॉर्ट्स तो ट्रिप के मस्ट हैव आउटफिट्स में शामिल है। बीच वेकेशन हो या हिल स्टेशन, हर जगह आप इसे कैरी कर सकती हैं। कंफर्ट के मामले तो ये है ही लाजवाब, लेकिन अगर आप इसमें स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो इसे कार्सेट टॉप के साथ टीमअप करें।
बैकलेस ड्रेस
अगर आप अपने खूबसूरत बैक को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो बैकलेस मैक्सी ड्रेस चुनें। यकीनन आप इस ड्रेस में स्टाइलिश नजर आएंगी। लाइट फैब्रिक की मैक्सी ड्रेस चुनें कंफर्टेबल रहने के लिए। प्रिंट और कलर का सेलेक्शन आप अपनी पसंद के अनुसार करें। वैसे Sanjana Sanghi जैसा कुछ ऐसा पैटर्न भी चुन सकती हैं। जो अलग भी है और खूबसूरत भी।
शॉर्ट्स विद लॉन्ग शर्ट
लुक को थोड़ा स्टाइलिश और रफ एंड टफ बनाने के लिए आप शॉर्ट्स के साथ लॉन्ग शर्ट कैरी कर सकती है। शॉर्ट्स के साथ टॉप में आप स्पोर्ट्स ब्रॉ, क्रॉप टॉप, टी-शर्ट कुछ भी कैरी कर सकती हैं। हर जगह इसे पहनकर फुल फ्री होकर एन्जॉय कर सकती हैं।
