हर वायरल स्किन केयर हैक नहीं होता, बिना सोचे समझे कभी न फॉलो करें ये ब्यूटी ट्रेंड्स
चेहरे की खूबसूरती मायने रखती है लेकिन इतनी नहीं कि इससे त्वचा को उल्टा ही नुकसान होने लगे।

ब्यूटी ट्रेंड जिन्हें बगैर सोचे समझे किया जाता है फॉलो (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाएं अक्सर अपनी सुंदरता बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करती हैं, यही वजह है किसी भी तरह के ब्यूटी ट्रेंड को वो फॉलो करने से पहले नहीं सोचती। जबकि उन्हें चाहिए कि ब्यूटी ट्रेंड को देख-परखकर स्किन पर लगाया जाए। चलिए ऐसे ही कुछ ब्यूटी ट्रेंड के बारे में जानते हैं, जिनके आज से ही फॉलो करना छोड़ देना चाहिए।
ब्यूटी ट्रेंड जिन्हें बगैर सोचे समझे किया जाता है फॉलो
ऐसे कई ब्यूटी ट्रेंड हैं जो कहीं न कहीं स्किन को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन हमारा इनपर कभी ध्यान ही नहीं जाता :
केमिकल पील्स और स्किन ट्रीटमेंट
एसिड वाले प्रोडक्ट्स, माइक्रो नीडल ट्रीटमेंट और कठोर केमिकल प्रोडक्ट्स चेहरे पर रौनक नहीं लाते, बल्कि स्किन बैरियर को डैमेज करते हैं और पिग्मेंटेशन बढ़ाते हैं।
एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
जवान त्वचा पर एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना स्किन डैमेज कर देता है। ऐसा अक्सर टीनेज उम्र के बच्चे करते हैं जिन्हें स्किन प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने का खूब शौक होता है।
ग्लास स्किन के लिए ज्यादा परेशान रहना
क्या आपको भी ग्लास स्किन का क्रेज है? अगर हां, तो आप जरूर चेहरे पर स्क्रबिंग, एक्सफोलिएट करने के साथ एसिड बेस्ड ट्रीटमेंट करती होंगी। यह तरीका त्वचा में कई बार सूजन ला देता है, जिसे हम ग्लोइंग स्किन समझ बैठते हैं।
फिल्टर वाला चेहरा
आजकल ज्यादातर लोग अपनी तस्वीरें फिल्टर में लेते हैं, जिसकी वजह से दिमाग में ऐसी छवि बन गई है कि स्किन बेदाग और खूबसूरत होनी चाहिए। इसके लिए फिर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं। हमें समझने की जरूरत है कि त्वचा का टेक्स्चर ठीक न होना, पोर्स या कोई भी छोटी-मोटी समस्या एक नैचुरल प्रोसेस है जिसपर चिंता करने की जरूरत नहीं।
लाइफस्टाइल ठीक न रखना
खाना-पीना ठीक नहीं है और न ही शरीर उतना एक्टिव है पर चाहिए हमें फ्लॉलेस स्किन। कभी सोचा है कि यह कैसे होगा? क्योंकि बिना अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के हेल्दी स्किन नहीं पाई जा सकती।
वायरल ट्रीटमेंट को बगैर सोचे ट्राई करना
वो आइस फेशियल हो, फेस स्टीम हो या कोई फेस मास्क, हम अपनी स्किन टाइप जाने बगैर ये वायरल ट्रीटमेंट यूज करने लगते हैं। जिससे फायदा कम और नुकसान बहुत ज्यादा होता है।
