विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी-त्योहार में हाथों पर लगाएं गुड़-कुमकुम से बनी मेहंदी, रचेगा ऐसा सुर्ख रंग कि देखते रह जाएंगे सब

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:25 PM (IST)

इस आर्टिकल में आप गुड़ और कुमकुम से घर पर नेचुरल मेहंदी बनाने का आसान तरीका जानेंगे, जो बाजार की केमिकल वाली मेहंदी का एक बढ़िया विकल्प है।

बिना केमिकल के घर पर बनाएं गुड़-कुमकुम की मेहंदी (Image Source: AI-Generated)

बिना केमिकल के घर पर बनाएं गुड़-कुमकुम की मेहंदी (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी-ब्याह हो या कोई त्योहार, मेहंदी के बिना हाथों की रौनक थोड़ी फीकी-सी लगती है। आमतौर पर आप भी बाजार की मेहंदी का ही इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन कई बार उनमें मौजूद केमिकल हाथों को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में, क्यों न कुछ ऐसा ट्राई किया जाए, जो बिल्कुल नेचुरल हो और रंग भी ऐसा लाए कि हर कोई देखता रह जाए?

आज हम आपको रसोई में रखे कुछ साधारण सामान से घर पर ही 'गुड़ और कुमकुम' की एक खास मेहंदी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है।

Gud kumkum mehndi

(Image Source: AI-Generated)

मेहंदी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है:

  • गुड़ (जरूरत के मुताबिक)
  • चायपत्ती (2 चम्मच)
  • चीनी (2 चम्मच)
  • कुमकुम (आधे चम्मच से भी कम)
  • मैदा (पेस्ट को गाढ़ा करने के लिए)

मेहंदी का अर्क तैयार करने की विधि

  • कोई बड़ा पतीला या भगोना लें। अब बर्तन के अंदर, सिर्फ किनारों-किनारों पर गुड़, चायपत्ती और चीनी को गोल आकार में फैला दें। बर्तन के बीचों-बीच का हिस्सा बिल्कुल खाली छोड़ना है।
  • अब बर्तन के उस खाली बीच वाले हिस्से में एक छोटा मिट्टी का दीया रखें। उस दीये के ठीक ऊपर एक साफ और खाली कटोरी रख दें।
  • बर्तन को एक ऐसी प्लेट से ढक दें जिससे भाप बाहर न निकले। उस प्लेट के ऊपर थोड़ा सा पानी डाल दें और गैस को मीडियम आंच पर चालू कर दें।
  • आंच की वजह से बर्तन के अंदर रखी सामग्री पिघलेगी और भाप बनेगी। यही भाप ऊपर ठंडी प्लेट से टकराकर बूंदों के रूप में सीधे बीच में रखी खाली कटोरी में टपकने लगेगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 मिनट का समय लगेगा।
  • 30 मिनट बाद गैस बंद कर दें। अंदर रखी कटोरी को बहुत ही सावधानी से बाहर निकालें, क्योंकि यह गर्म होगी। इस लिक्विड को एक बाउल में छान लें ताकि कोई भी मोटा कण इसमें न रहे।

ऐसे बनाएं मेहंदी का परफेक्ट पेस्ट

  • अब इस छने हुए ताजे अर्क में थोड़ा सा कुमकुम डालकर मिला लें।
  • इसके बाद, इसमें धीरे-धीरे करके मैदा डालते जाएं और चम्मच से अच्छी तरह फेंटते रहें।
  • आपको इसे तब तक मिलाना है जब तक इसका गाढ़ापन बिल्कुल बाजार वाली मेहंदी जैसा न हो जाए। बस ध्यान रखें कि पेस्ट में कोई गांठ न रहे।

लगाने का आसान तरीका

अब आपकी होममेड गुड़-कुमकुम की मेहंदी पूरी तरह तैयार है। इसे एक प्लास्टिक के कोन में भरें और हाथों पर मनचाहा डिजाइन लगाएं। बता दें, इस मेहंदी को सूखने में सामान्य मेहंदी से थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है। जब आप इसे लगाएंगी, तो शुरू में इसका रंग थोड़ा हल्का-या स्केच पेन जैसा लगेगा, लेकिन पूरी तरह रचने के बाद यह हाथों पर जो गहरा, सुर्ख लाल रंग छोड़ती है, वो आपकी सारी मेहनत वसूल कर देगा।

यह भी पढ़ें- बालों को कलर करने का देसी जुगाड़! चायपत्ती, कॉफी और मेहंदी से घर पर तैयार करें DIY ब्राउन कलर हेयर मास्क

यह भी पढ़ें- रूखे-बेजान और झड़ते बालों के लिए संजीवनी है गुड़हल का तेल, फूल और पत्तियों से घर पर ऐसे बनाएं हेयर ऑयल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।