Shaving Tips for Men: शेविंग के बाद होने वाली जलन को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Shaving Tips for Men अगर आपको शेविंग के बाद जलन की समस्या होती है या चेहरे पर कहीं कट लग जाता है तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Shaving Tips for Men: अक्सर पुरुषों को शेविंग करने के बाद चेहरे पर जलन की समस्या होती है। कई लोगों को शेविंग के दौरान कट भी लग जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों की त्वचा पर रैशेज आने लगते हैं। इससे बचाव के लिए पुरुष नाना प्रकार के क्रीम लगाते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से जलन की समस्या से निजात मिलता है। इसके अलावा, आप शेविंग के बाद होने वाली जलन की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
-अगर आपको शेविंग के बाद जलन की समस्या होती है या चेहरे पर कहीं कट लग जाता है, तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। फिटकरी पानी से चेहरे को धोने पर जलन में राहत मिलती है। साथ ही ब्लीडिंग की भी समस्या से निजात मिलता है।
-शेविंग के बाद होने वाली जलन को दूर करने के लिए आप आइस यानी बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आइस क्यूब की मदद से चेहरे की मालिश करें। इससे शेविंग के बाद होने वाली सभी परेशानियों से निजात मिलता है।
-हल्दी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। हल्दी के सेवन से जख्म भी जल्दी भरता है। वहीं, त्वचा की परेशानियां भी दूर होती हैं। इसके लिए पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
-शेविंग के बाद होने वाली समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही एलोवेरा जेल त्वचा के लिए दवा समान है। इसके लिए शेविंग के बाद चेहरे यानी त्वचा पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।