विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dry Skin Tips: बदलते मौसम में स्किन को बचाना है रूखेपन से, तो आज़माएं ये आसान टिप्स

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2022 03:45 PM (IST)

Dry Skin Tips जब मौसम बदल रहा होता है तो हम में से ज़्यादातर लोग ड्राइनेस का अनुभव करते हैं। ...और पढ़ें

Dry Skin Tips: रूखी त्वचा अक्सर मौसम के बदलने पर परेशान करती है, इसके लिए जानें आसान टिप्स
Dry Skin Tips: रूखी त्वचा अक्सर मौसम के बदलने पर परेशान करती है, इसके लिए जानें आसान टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dry Skin Tips: आपकी त्वचा के लिए सबसे बुरा समय तब होता है जब मौसम बदल रहा होता है, क्योंकि इस दौरान त्वचा शुष्क होने लगती है। यह मौसम आपकी त्वचा की सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं होता और डिहाइड्रेशन की वजह से खुजली भी होने लगती है। साथ ही इस दौरान आप जो भी प्रोडक्स यूज़ करते हैं उनसे भी चकत्ते और रूखापन होने लगता है। एक्सपर्ट्स इस दौरान नारियल का तेल, नियासिनामाइड जैसी चीज़ों के इस्तेमाल की सलाह देते हैं, ताकि स्किन चमकती रहे।

अगर आप भी इस मौसम में ड्राइनेस से जूझ रहे हैं, तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं:

- रूखी त्वचा को आराम देने के लिए, सूरज की डायरेक्ट किरणों से दूर रहें। आप भले ही घर के अंदर हों लेकिन सन स्क्रीन लगाना न भूलें। इसके अलावा तीव्र गर्मी और तीव्र ठंड दोनों ही स्किन के लिए ठीक नहीं होती। इसलिए दिन में सिर्फ एक बार फेसवॉश का इस्तेमाल करें और खूब पानी पिएं।

- रूखेपन से बचने के लिए आप लाइफस्टाइल में भी बदलाव कर सकती हैं। ऐसी जगह पर ज़्यादा समय न बिताएं जहां एयर-कंडिशनर चल रहा हो। अगर आप वहां बैठने पर मजबूर ही हैं, तो खूब पानी पिएं और स्किन को मॉइश्चराइज़ ज़रूर करें। आप इसके लिए नारियल तेल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

- डाइट में थोड़े बदलाव भी मददगार साबित हो सकते हैं। अपनी डाइट अच्छे फैट्स और प्रोटीन शामिल करने के लिए बादाम, अखरोट, सूरजमुखी और कद्दू के बीज का सेवन शुरू करें।

- अच्छी नींद लें। रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। इससे मॉइश्चर का संतुलन बना रहेगा।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर है कि ज़्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।