Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 Ways to Use Kajal: आंखों का मेकअप करने के लिए आप काजल को इन पांच तरीकों से करें इस्तेमाल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Dec 2020 04:54 PM (IST)

    5 Ways to Use Kajal काजल की एक पेंसिल को एक से अधिक मेकअप लुक्स के लिए इस्तेमाल कर सकती है। काजल का इस्तेमाल आंखों में काजल लगाने के अलावा आंखों की ओवर ऑल खूबसूरती बढ़ाने में भी किया जा सकता है।

    Hero Image
    काजल कर सकता है आंखों का कंप्लीट मेकअप।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। काजल हमारी आंखों को खूबसूरत बनाता है साथ ही हमारे मेकअप को कंप्लीट लुक देता है। आंखों का शेप छोटा हो या बड़ा हो काजल लगाने से आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखती हैं। आप जानती है कि काजल का इस्तेमाल सिर्फ आंखों के मेकअप के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जा सकता बल्कि इसका इस्तेमाल आंखों की ओवर ऑल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। काजल की एक पेंसिल से आप एक से अधिक मेकअप लुक्स अपना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप काजल पेंसिल का इस्तेमाल किन पांच तरीकों से कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काजल करेगा आइलाइनर का काम:

    अगर आप आंखों पर आइलाइनर का इस्तेमाल करती हैं तो आपको बाजार से आइलाइनर पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप अपने काजल को ही आइलाइनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। काजल को लाइनर की तरह लगाना आसान होता है। आप चाहें तो अपने मुताबिक मोटा या पतला आइलाइनर लगा सकती हैं।

    स्मोकी आई लुक देगा काजल:

    स्मोकी आई लुक रात के फंगशन में बेहद खूबसूरत दिखता है। आप स्मोकी आई बनाने के लिए काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्मोकी आई लुक क्रिएट करने के लिए आपको केवल काजल की मोटी लेयर अपनी अपर आईलिड और लोवर आईलिड पर लगानी है। इसके बाद आपको अपनी उंगली या फिर फ्लैट ब्रश से इसे ब्लेंड करना है। इससे आपको स्मज इफेक्ट मिलेगा और आपकी स्मोकी आई तैयार है। आप अपने लुक को थोड़े से मस्कारे के सात कंप्लीट कर सकती हैं। 

    मिनिमल मेकअप लुक के लिए:

    मिनिमल मेकअप इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड है। इस लुक के लिए आप सबसे पहले काजल की मोटी लेयर को अपनी अपर लैश लाइन पर लगाएं। इससे आपकी आंखें बड़ी लगेंगी। आप चाहें तो लोवर लैश पर भी काजल लगा सकती हैं और बस अपने लुक को न्यूड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट कर लें।

    आइब्रो फिल करने के लिए काजल:

    आपकी आइब्रों कम रहती है तो आप काजल से आइब्रो फिल कर सकती है। अगर आपके पास आइब्रो पैलेट नहीं है तो आप काजल पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप काजल पेंसिल की मदद से ब्रो के गैप को फिल कर सकती हैं। इससे आपकी आइब्रो मोटी और खूबसूरत लगेगी। ध्यान रखें कि आप काजल को हल्का हल्का ही लगाएं।

    काजल से बनाएं टाइटलाइन:

    कई बार ऐसा होता है कि आपका मेकअप करने का बिल्कुल मन नहीं करता है लेकिन अगर आप चाहती हैं कि ऐसे वक्त पर भी आपकी आंखे बड़ी और खूबसूरत लगें तो आप काजल पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपनी इनर लैश पर काजल पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आइलैश हैवी लगेगी और आपकी आंखें अधिक खूबसूरत लगेंगी।

                           

                  Written By: Shahina Noor

    comedy show banner
    comedy show banner