Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नकली मेहंदी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है, जानिए कैसे करें असली मेहंदी की पहचान

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Mon, 13 Dec 2021 03:13 PM (IST)

    केमिकल बेस नकली रंग स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए उसमें सोडियम पिक्रामेट जैसा केमिकल मिलाया जाता हैं। यह केमिकल बेस मेहंदी स्किन पर खुजली और एलर्जी का कारण बन सकती है।

    Hero Image
    असली मेहंदी की पहचान उसकी खुशबू से की जाती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शादी के मौके पर मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है। हाथों पर सुर्ख मेहंदी खुशी का अहसास कराती है। हाथों पर तरह-तरह के डिजाइन में लगे फूल- बूटे बेहद प्यारे दिखते हैं। मेहंदी के यह डिजाइन तभी खूबसूरत और साफ दिखते हैं जब हाथों की मेहंदी रंग लाती है। आप जानते हैं कि आजकल मेहंदी भी मिलावटी होती जा रही है। मेहंदी का रंग भी नकली रंग होता जा रहा है, नकली मेहंदी जल्दी हाथों पर रंग लाती है, साथ ही जल्दी ही उतर भी जाती है। एक से दो दिनों में ही यह मेहंदी बुरे तरीके से हाथों से निकलने लगती है, जिससे हाथ धबीले और खराब दिखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप जानते हैं कि मेहंगी का जो रंग चंद घंटों में आपके हाथों को सुर्ख कर देता है वो नकली रंग होता है। केमिकल बेस नकली रंग स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए उसमें सोडियम पिक्रामेट जैसा केमिकल मिलाया जाता हैं। यह केमिकल स्किन पर खुजली और एलर्जी का कारण बन सकता है।

    आप भी शादी में या फिर खुशी के मौके पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं और स्किन पर होने वाली परेशानियों से बचना चाहती हैं तो असली और नकली मेहंदी की पहचान जरूर कीजिए। आइए जानते हैं कि असली मेहंदी की पहचान कैसे करें।

    असली मेहंदी की पहचान कैसे करें:

    • असली मेहंदी की पहचान उसकी खुशबू से की जाती है। जिस मेहंदी में मेहंदी की पत्तियों की खुशबू साफ महसूस होगी वो असली मेहंदी है।
    • असली मेहंदी का रंग संतरी और हल्का लाल रंग होता है जो 8 से 10 घंटों में हाथों पर रंग लाती है।
    • नैचुरल मेहंदी का रंग हरा होता है। मेहंदी को आप चाहे पाउडर के रूप में खरीदें या फिर उसका पेस्ट बनाएं वो हरी ही दिखेगी।
    • नैचुरल हिना पाउडर को फ्रेश रखने के लिए उसको फ्रिज में रखना होता है। सामान्य तापमान पर यह फ्रेश नहीं रहती।