विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे प्रोडक्ट्स भी नहीं रोक पा रहे हेयर फॉल? बालों की जड़ों को मजबूती देने के लिए अपनाएं ये साइंस प्रूव्ड टिप्स

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sat, 21 Nov 2026 10:00 AM (IST)

बालों का पतला होना, टूटना और कमजोर होना आम समस्या बन चुकी है, जिसके लिए खराब लाइफस्टाइल ज्यादा जिम्मेदार है।

बालों को जड़ों से मजबूती देने के खास टिप्स (Image Source: AI Generated)

बालों को जड़ों से मजबूती देने के खास टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बालों का पतला होना, टूटना और कमजोर होना एक आम समस्या बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और ज्यादा केमिकल वाले हेयर प्रॉडक्ट्स इसके बड़े कारण हैं। लेकिन कुछ प्राकृतिक उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें साइंटिफिक रिसर्च भी फायदेमंद मानते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही साइंस प्रूव्ड तरीकों के बारे में : 

प्रोटीन से भरपूर डाइट लें

प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए अपनी डाइट में दाल, पनीर, अंडे, दही, सोया, नट्स और बीन्स शामिल करें। रिसर्च के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर हेयर फॉल को कम करता है।

आयरन और बायोटिन पर ध्यान दें

आयरन और बायोटिन की कमी से बाल पतले और कमजोर होते हैं। पालक, चुकंदर, अनार और गुड़ जैसे नेचुरल फूड्स आयरन बढ़ाते हैं। वहीं अंडे, बादाम और शकरकंद बायोटिन के अच्छे स्रोत हैं। 

नारियल तेल से स्कैल्प मसाज करें

नारियल तेल बालों की जड़ों तक पहुंचकर प्रोटीन लॉस कम करता है।इसलिए हल्के गुनगुने तेल से सप्ताह में 2 बार मसाज करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बालों को पोषण मिलेगा।

एलोवेरा का इस्तेमाल करें

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ कम कर बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करते है। ताजा एलोवेरा जेल को 20 मिनट तक स्कैल्प पर लगाकर वॉश करें ।

तनाव कम करें

साइंस के अनुसार तनाव हार्मोन हेयर ग्रोथ साइकल को प्रभावित करते हैं। योग, मेडिटेशन, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज तनाव कम करके बालों की सेहत सुधारने में मदद करते हैं।

ज्यादा हीट और केमिकल्स से बचें

बार-बार स्ट्रेटनिंग, कलरिंग और हीट स्टाइलिंग बालों को कमजोर बनाती है। नेचुरल तरीके से बाल सुखाना और माइल्ड शैम्पू का उपयोग करना बेहतर ऑप्शन है।

मेथी और आंवला अपनाएं

मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाता है।वहीं आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और कोलेजन उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है। इनके नियमित इस्तेमाल से बालों में मजबूती और घनापन आता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ दो-तीन चीजों से घर पर बनाएं गुड़हल के फूलों का शैंपू, पहले वॉश से ही बाल हो जाएंगे सॉफ्ट और बाउंसी

यह भी पढ़ें- दूसरों का लुक देखकर खरीदारी करने का दौर खत्म? अब महिलाएं अपना रही हैं नया फैशन मंत्र

Disclaimer: हर किसी का हेयर टाइप अलग होता है, इसलिए इसके रिजल्ट्स भी अलग-अलग हो सकते हैं। इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।