Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Egg Hair Mask: फ्रिजी बालों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो बस ट्राई करें अंडे से बने ये 4 तरह के हेयर मास्क

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 02:02 PM (IST)

    Egg Hair Mask अंडे सेहत के साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये स्कैल्प को हाइड्रेट रखते हैं जिससे बाल मुलायम और शाइनी नजर आते हैं। अंडे में ...और पढ़ें

    Hero Image
    Egg Hair Mask: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है अंडा, इस बनाएं हेयर मास्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Egg Hair Mask: इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण बालों की समस्याएं आम हैं। इसलिए आप बालों की देखभाल के लिए प्रोटीन युक्त चीजें ट्राई कर सकते हैं। बालों को पोषण देने के लिए अंडे का हेयर मास्क सबसे बेहतरीन उपाय है। ये महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से समृद्ध हैं, जिसके इस्तेमाल से स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि घर पर अंडे से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादाम का दूध , नारियल तेल और अंडे का मास्क

    इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसका हेयर मास्क आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में तीन-चार चम्मच बादाम का दूध लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल और अंडे की सफेदी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस मास्क को बालों पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

    जैतून का तेल और अंडे की जर्दी

    अंडे की जर्दी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, प्रोटीन, फैटी एसिड जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बालों की ग्रोथ के लिए सहायक हैं। इस मास्क के इस्तेमाल से हेयर फॉल कंट्रोल किया जा सकता है। जिससे आपके बाल मजबूत रहेंगे।

    एक बाउल में 2 अंडे की जर्दी लें। इसमें 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल लें और 1 कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं, सूख जाने के बाद पानी से धो लें।

    अंडे और एलोवेरा का मास्क

    अंडे और एलोवेरा का मास्क आपके बालों के लिए बेहद कारगर उपाय है। आप इस मास्क का उपयोग कर हेल्दी बाल पा सकते हैं।

    इस मास्क को बनाने के लिए एक छोटे बाउल में 2-3 बड़े चम्मच अंडे की जर्दी लें, इसमें 3-4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। चाहें तो एक बड़े चम्मच जैतून का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

    दही, निंबू का रस और अंडे का मास्क

    अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो यह हेयर मास्क आपकी मदद करेगा। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी।

    एक बाउल में अंडे की सफेदी लें, इसमें 3-4 चम्मच दही और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस मास्क को बालों पर लगाएं, लगभग 1 घंटे बाद पानी या शैंपू से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik