Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मिंदगी और स्लीवलेस कपड़े न पहनने की मजबूरी बन रहे हैं डार्क अंडरआर्म्स, तो ये उपाय आ सकते हैं काम

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 08 Oct 2021 07:23 AM (IST)

    डार्क अंडरआर्म्स कितनी बड़ी प्रॉब्लम है ये तो आप जानते ही होंगे और इसे दूर करने के घरेलू नुस्खे भी आपने आजमाएं होंगे तो अगर उनसे आपको कोई खास फायदा नहीं मिला तो एक बार इन उपायों को भी कर लें ट्राय।

    Hero Image
    एक्सरसाइज के दौरान हाथ ऊपर की हुई महिला

    डार्क अंडरआर्म्स या अंडरआर्म्स के काले होने की एक बड़ी वजह रेजर शेविंग होती है। ये आसान है और खुद से की जा सकती है इस वजह से जब कभी जरूरत होती है महिलाएं रेजर चला लेती है फिर आराम से स्लीवलेस पार्टी वेयर या एक्टिव वेयर कैरी कर लेती हैं। लेकिन इसकी वजह से अंडरआर्म्स का रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है जो एक वक्त बाद देखने में बहुत ही खराब लगने लगता है। तो अगर आपकी अंडरआर्म्स की स्किन बहुत ज्यादा काली पड़ चुकी है तो इस पर घरेलू उपाय असर करने में काफी वक्त लग सकता है। तो कुछ दवाओं का उपयोग करने से, अंडरआर्म्स की डार्क स्किन को हल्का करने में मदद मिल सकती है। जिनके बारे में यहां जानेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेटिनॉयड क्रीम या गोलियां

    इसके लिए आप रेटिनॉयड क्रीम या गोलियों का प्रयोग कर सकती हैं। ट्रेटिनॉयन को डार्क अंडरआर्म्स के लिए अच्छा ट्रीटमेंट माना जाता है। यह डार्क अंडरआर्म्स के एरिया में स्किन के रंग को हल्का करने में मदद करता है।

    - वहीं एलोवेरा एक मेडिसिनल या औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं। जो अंडरआर्म्स को हल्का करती है। एलोवेरा जेल से अंडरआर्म्स की तकरीबन 20 मिनट की रोजाना मालिश बहुत जल्द अपना असर दिखाने लगेगी।

    - आप केमिकल पील ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं, जिसमें ट्राइक्लोरोएसेटिक एसिड (टीसीए) होता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। यह ट्रीटमेंट मोटी और डैमेज्ड स्किन हटाकर नई और स्मूद स्किन लाने में मदद करती है।

    - एप्पल साइडर विनेगर प्रमुख इंग्रेडिएंट है जो अमीनो और लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है जो डेड स्किन सेल्स को साफ करने और निशान को कम करने में मदद करती है। इसमें प्रमुख एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन पोर्स को खोलती हैं और कालेपन को कम करती हैं। 

    कोई भी उपाय शुरू करें निरंतर इस्तेमाल से ही फर्क पता चलेगा। तो इस बात का ध्यान रखें।

    Pic credit- pexels

    comedy show banner
    comedy show banner