Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Skin Care Tips: पिंपल्स की करना चाहते हैं छुट्टी, तो इन तरीकों से करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 04:51 PM (IST)

    Skin Care Tips पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चाहें तो आप पिपल्स को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

    Hero Image
    Skin Care Tips: पिंपल्स से राहत पाने के लिए करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कSkin Care Tips: बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण पिंपल्स की समस्या आम है। लेकिन, ये चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने के साथ आपके आत्मविश्वास को भी कम करते हैं। लोग पिंपल्स की समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन जल्दी आराम नहीं मिलता। आज आपको इस लेख में पिंपल्स को दूर करने के लिए खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिंपल्स को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर है। आइए जानते हैं, पिंपल्स की छुट्टी करने के लिए आप किन तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    एलोवेरा जेल और नींबू

    इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें, अब इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें, इस पैक के नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स से छुटकारा मिल सकता है।

    एलोवेरा और हल्दी का पैक

    हल्दी में एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में हल्दी पाउडर मिलाएं, अब इससे चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।

    एलोवेरा, शहद और दालचीनी पाउडर

    शहद और दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए सहायक है। इसके लिए आप एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं, 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।

    एलोवेरा जेल और बादाम का तेल

    यह फेस पैक पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेर जेल लें, इसमें 1 टी स्पून बादाम का तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik