ऑफिस में सबसे स्टाइलिश दिखने वाले लोग क्या सच में करते हैं बॉस को इम्प्रेस? रिसर्च में मिला दिलचस्प जवाब
सच बताइए, क्या ऑफिस में आपको भी किसी का ड्रेसिंग सेंस देखकर लगता है कि, "ये पक्का बॉस के सामने ...और पढ़ें

क्या ऑफिस के लिए रोज तैयार होना आपको भी देता है टेंशन? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी अपने ऑफिस में किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जो हमेशा एकदम परफेक्ट लुक में या फिर सबसे यूनिक और स्टाइलिश कपड़ों में आता है? लोग अक्सर सोचते हैं कि शायद सामने वाला दिखावा कर रहा है या बॉस को इम्प्रेस करना चाहते है, लेकिन मनोविज्ञान की मानें तो इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है।
जी हां, आपके कपड़े सिर्फ आपके शरीर को ही नहीं ढकते, बल्कि यह भी तय करते हैं कि आपका दिन कैसा बीतेगा और लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे। आइए जानते हैं कि स्टडीज इस बारे में क्या कहती हैं।

(Image Source: AI-Generated)
कपड़ों से जुड़ा है आत्मविश्वास और काम का तरीका
क्या कभी ऐसा हुआ है कि अच्छे कपड़े पहनने के बाद आपको अचानक बहुत कॉन्फिडेंट महसूस होने लगा हो? पबमेड में छपी एक स्टडी बताती है कि ऐसा सच में होता है।
जब आप फॉर्मल और अच्छे कपड़े पहनते हैं, तो आपका फोकस और आत्मविश्वास बढ़ जाता है। इससे आपको मुश्किल काम करने में भी आसानी होती है। दरअसल, अच्छे से तैयार होना दिमाग के लिए एक 'मेंटल स्विच' की तरह काम करता है। यह आपके दिमाग को संदेश देता है कि "अब आराम का समय खत्म, काम का समय शुरू।"
अलग दिखना बन जाता है कॉन्फिडेंस की पहचान
यह सबसे मजेदार हिस्सा है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सारे लोग कोट-पैंट में हों और कोई इंसान वहां साधारण से कपड़ों में पूरे आत्मविश्वास के साथ आ जाए, तो क्या होगा?
'जर्नल ऑफ कंज्यूमर रिसर्च' की एक रिसर्च इसे "रेड स्नीकर्स इफेक्ट" कहती है। इसके अनुसार, जब कोई इंसान जानबूझकर किसी जगह के तय ड्रेस कोड को तोड़ता है, तो लोग उसे ज्यादा आत्मविश्वासी और काबिल मानते हैं।
रिसर्च में देखा गया कि अगर किसी बहुत बड़े और सख्त नियमों वाले कॉलेज में कोई प्रोफेसर एकदम कैजुअल कपड़ों में आता है, तो लोग उसे ज्यादा सम्मान की नजर से देखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भीड़ से अलग दिखने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है।
जानबूझकर चुना गया स्टाइल या लापरवाही?
अब इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी पहनकर ऑफिस चले जाएं। कपड़ों का असर इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उन्हें कैसे पहना है।
अगर कोई व्यक्ति पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कोई अजीब-सी एक्सेसरी या डिजाइनर हुडी पहनता है, तो वह एक क्रिएटिव और निडर इंसान लगता है, लेकिन अगर कोई इंसान बिना प्रेस किए हुए या बेतरतीब कपड़े पहनकर आ जाए, तो लोग उसे सिर्फ आलसी और लापरवाह समझेंगे। यानी असली जादू कपड़ों में नहीं, आपके आत्मविश्वास में है।

(Image Source: AI-Generated)
क्या रोज तैयार होना एक टेंशन है?
कपड़े जहां आपको कॉन्फिडेंस देते हैं, वहीं यह टेंशन भी बढ़ा सकते हैं। 'रिसर्चगेट' की एक स्टडी बताती है कि ऑफिस में "क्या पहनना सही है" इसे लेकर बहुत से लोग तनाव में रहते हैं।
चूंकि ऑफिस में कपड़ों को लेकर कोई पक्की रूल-बुक नहीं होती, इसलिए कर्मचारी अक्सर अपने बॉस या साथियों को देखकर अंदाजा लगाते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इस मामले में महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, क्योंकि ऑफिस में उनके पहनावे और लुक को लेकर लोगों की उम्मीदें ज्यादा होती हैं।
माहौल से तय होता है आपके कपड़ों का मतलब
आपके कपड़ों का मतलब इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कहां काम करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप एडवरटाइजिंग या फैशन जैसी किसी क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं, तो वहां एक चमकीली लाल जैकेट बहुत कूल लगेगी, लेकिन अगर आप किसी बैंक में वही जैकेट पहनकर चले जाएं, तो लोग आपको बहुत अजीब नजरों से देखेंगे।
आप ऑफिस में एकदम फॉर्मल कपड़े पहनना पसंद करते हैं या फिर कैजुअल कपड़ों में रहना, इससे आपकी काबिलियत तय नहीं होती। जो लोग ऑफिस में सबसे अलग और असाधारण कपड़े पहनते हैं, वे जरूरी नहीं कि शो-ऑफ कर रहे हों। शायद वे बस खुद को काम के लिए तैयार कर रहे हैं या फिर अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं।
Source:
- PubMed
- Sage Journals
- Journal of Consumer Research
यह भी पढ़ें- बोरिंग नहीं, अब फैशन स्टेटमेंट बन रही हैं किताबें; लग्जरी ब्रांड्स के जरिए Gen-Z पर छाया 'बुक-फैशन' का क्रेज
यह भी पढ़ें- मेंस फैशन का नया दौर: अब डार्क नहीं पेस्टल रंग और ढीले कपड़ों का बढ़ रहा चलन
