यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुद को भीड़ से अलग साबित करने और लोगों के बीच अपना महत्व बढ़ाने के लिए इन बातों पर करें गौर
एंप्लॉइज को कंपनी के प्रति वफादार रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करते रहना चाहिए। यही आदत आपको ...और पढ़ें

जीवन में आगे बढ़ने के लिए जिम्मेदारियां लेनी पड़ती हैं, नए-नए चैलेंजेस लेने पड़ते हैं तभी हमारी क्षमताओं की पहचान होती है और तब जाकर सफलता का स्वाद चखने को मिलता है। तो अगर आप भी सक्सेसफुल होना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने काम से प्यार करना सीखें तभी आप जिम्मेदारियां भी ले पाएंगे।
- अपने हिस्से के टॉरगेट को जरूर पूरा करें। इसके लिए अपने समय, कौशल व साधनों का सही उपयोग करें।
- टाइम मैनेजमेंट का गुर जरूर सीखें। डेडलाइन पर काम न मिलने पर उसके प्रेजेंटेशन में लगाई गई आपकी मेहनत और समय का भी खास मोल नहीं रह जाएगा।
- 'डील और नो डील' की सिचुएशन को पहचानना सीखें। बात चाहे प्रमोशन की हो, कॉन्ट्रैक्ट की या फिर पार्टनरशिप की, जरूरत पड़ने पर न कहना भी सीखें। खुद को काम के बोझ तले दबाने से बेहतर है कि जितना करें, वो बेस्ट हो।
- किसी के भी सामने अपने आइडियाज रखते वक्त उसके रिजेक्शन के लिए भी तैयार रहें।
- क्षमताओं को पहचानें और नई-नई तकनीकें सीखते रहें। इससे काम आसान हो जाएगा।
- ऑफिस की किसी मीटिंग में अगर किसी टॉपिक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं तो शांत रहकर सुनना बेहतर होता है। बेवजह बातें कर के दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश न करें।
- काम के साथ-साथ लाइफ एंजॉय करना भी सीखें। ऑफिस का काम ऑफिस में ही निपटाएं, घर पर इसका बोझ न लें।
- कई कंपनियों में एंप्लॉइज के लिए वर्किंग वेकेशन की भी सुविधा होती है। लेकिन जब तक बहुत जरूरी न हो, ऐसी छुट्टी न ही लें क्योंकि इसमें काम का प्रेशर रहने पर आप रिलैक्स नहीं कर पाते। काम और बाकी ऐक्टिविटीज के बीच संतुलन बनाए रखना सीखें। अगर वर्कप्लेस पर कोई ऐसी दिक्कत है जिसका समाधान आपको न मिल रहा हो तो उसे बेहिचक अपने सीनियर्स के सामने रखें।
Pic credit- freepik
