यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Best Office Outfits ideas: ऑफिस में फैशनेबल नजर आने के लिए इन आउटफिट्स के साथ करें एक्सपेरिमेंट
Best Office Outfits ideas कपड़े आपकी पर्सनैलिटी का आइना होते हैं और ऑफिस में तो लोगों की नजर खासतौर से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Office Outfits ideas: ऑफिस में बेशक आपका काम आपको सक्सेस दिलाता है, लेकिन आपका पहनावा भी काफी मायने रखता है। ऑफिस में स्टाइलिश बनने से ज्यादा जरूरी है उस लुक में कंफर्टेबल रहना। अगर आप पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली बार जॉब ज्वॉइन कर रहे हैं, तो किस तरह के आउटफिट को अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहिए। आइए जान लें इसके बारे में।
1. सिल्क ब्लाउज़ और हाई-वेस्टेड ट्राउज़र्स
सोचकर लग रहा होगा ना कि सिल्क ब्लाउज़ ऑफिस में कैसा लगेगा, तो आपको बता दें कि ये बहुत ही अच्छा लगेगा अगर आप कलर सोच-समझकर सुनेंगी तो। लाइट, पेस्टल शेड्स के सिल्क ब्लाउज यानी शर्ट को आप हाई वेस्ट पैंट या ट्राउजर के साथ टीमअप करें और फिर देखें अपना लुक। फुटवेयर्स में पंप या लोफर्स कैरी कर सकती हैं।
2. जंपसूट
जंपसूट थोड़ा सा अनकंफर्टेबल ऑप्शन है, लेकिन बेहद स्टाइलिश। बस यहां आपको ये ध्यान रखना है कि बहुत ज्यादा फंकी, लाउड कलर की जगह प्लेन कलर का चुनाव करें। सीज़न को देखते हुए प्रिंट के साथ थोड़ा बहुत एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। एक्सेसरीज में छोटी सीइयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। हाई हील में कंफर्टेबल रहती हैं, तो वो पहनें वरना फिर प्लेटफॉर्म हील्स बेस्ट रहेंगे।
3. जींस और ब्लेजर
ये रफ एंड टफ और स्टाइलिश दोनों ही लुक की ख्वाहिश को एक साथ पूरा कर सकता है। कंफर्ट के मामले में तो इसका जवाब ही नहीं। ऑफिस में पहनना तो ध्यान रखें कि रिप्ड जींस न पहनें और न ही भड़कीले रंग का ब्लेजर। इस लुक के साथ आप हील्स या लोफर्स कैरी कर सकती हैं।
4. क्रॉप्ड ट्राउज़र्स और ब्लाउज़
एंकल लेंथ जिसे आप क्रॉप्ड ट्राउजर्स भी कह सकती हैं वो भी हाल-फिलहाल बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ आप पंप सैंडिल या लोफर्स को कैरी करें।
5. मिडी स्कर्ट और ब्लाउज
ऑफिस में स्टाइलिश लुक के लिए मिडी स्कर्ट को भी अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती है। नी लेंथ स्कर्ट को आप शर्ट के साथ पेयर करें। इस लुक के साथ हील्स या बैली बहुत जंचेगी।
Pic credit- shopthemint, laceandlocks, shein/ Pinterest
