घर में मौजूद 4 चीजों से बनाएं बेहतरीन एंटी-एजिंग राइस क्रीम, 30 के बाद भी त्वचा दिखेगी जवां और चमकदार
त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के निशानों को कम करने के लिए आप घर पर चावल की मदद से एंटी-एजिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं।

डलनेस खत्म करेगी 'चावल से बनने वाली क्रीम' (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव, प्रदूषण और खराब खानपान का सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर ही नजर आता है। नतीजा यह है कि कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन दिखने लगता है। चेहरे का निखार जैसे कहीं खो सा जाता है।
अगर आप भी केमिकल वाली महंगी क्रीम से बचना चाहती हैं, तो चावल से बनी होममेड क्रीम आपके लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकती है। आपको बता दें कि चावल सदियों से 'एशियन ब्यूटी सीक्रेट' का एक बेहद खास हिस्सा रहा है, जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करता है।

(Image Source: AI-Generated)
आखिर त्वचा के लिए क्यों इतना खास है चावल?
चावल केवल खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-बी, फेरुलिक एसिड और एलेंटोइन पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं।
इसके अलावा, ये डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने, कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाने और रंगत को निखारने का काम भी करते हैं। लगातार इसके इस्तेमाल से त्वचा में प्राकृतिक कसाव आता है और झुर्रियां कम होने लगती हैं।
चावल की इस एंटी-एजिंग क्रीम के बेमिसाल फायदे
गहरा पोषण: यह होममेड क्रीम आपकी स्किन को गहराई से पोषण देती है, जिससे चेहरे का रूखापन और डलनेस खत्म होती है।
- नेचुरल ग्लो: इसके इस्तेमाल से चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है।
- जवां त्वचा: यह क्रीम फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन को घटाने में बहुत मददगार है, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिख सकती हैं।
- सभी के लिए सुरक्षित: इस क्रीम की सबसे खास बात यह है कि इसे हर तरह की स्किन वाले लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
घर पर इस आसान और असरदार क्रीम को बनाने के लिए आपको बस इन चीजों की जरूरत होगी:
- कच्चे चावल: 4 चम्मच
- पानी: 2 कप
- एलोवेरा जेल: 2 चम्मच
- विटामिन ई ऑयल या कैप्सूल: 2 चम्मच
- नारियल का तेल या बादाम का तेल: 2 चम्मच
कैसे बनाएं ये क्रीम?
इस क्रीम को बनाने का तरीका बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें पानी में डालकर उबाल लें।
- जब चावल पूरी तरह से पक कर गल जाएं, तो बचा हुआ पानी अलग कर लें।
- अब इन उबले हुए चावलों को मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट में एलोवेरा जेल, नारियल/बादाम का तेल और विटामिन ई मिलाएं।
- इन सभी चीजों को तब तक अच्छी तरह से मिक्स करें, जब तक कि इसकी कंसिस्टेंसी एक मुलायम क्रीम जैसी न हो जाए।
- अब आपकी एंटी-एजिंग क्रीम तैयार है। इसे एक साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें।
क्रीम लगाने का सही तरीका
- बेहतर नतीजों के लिए इस क्रीम को हमेशा रात में सोने से पहले लगाएं।
- सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ कर लें।
- इसके बाद थोड़ी सी चावल की क्रीम लें और हल्के हाथों से अपने चेहरे और गर्दन की मसाज करें।
- इसे रात भर के लिए ऐसे ही लगा रहने दें।
- अगली सुबह उठकर सादे पानी से अपना चेहरा धो लें।
- बेहतरीन रिजल्ट्स देखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।
जरूरी टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि इस क्रीम का पूरा असर आपके चेहरे पर दिखे, तो दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अपनी डाइट को हेल्दी रखें और घर से बाहर निकलते समय डेली सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
यह भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें 'टाटा-गुडबाय', बेसन के इस्तेमाल से वापस आएगा चेहरे का खोया हुआ ग्लो
यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल का खर्चा बचाएगा यह घरेलू नुस्खा, ऐसे तैयार करें बिना केमिकल वाला नेचुरल पील ऑफ मास्क
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।