Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali Mehndi Design: कंघी और स्केल की मदद से खुद से लगाएं खूबसूरत 'मोरक्कन मेहंदी'

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 22 Oct 2021 12:35 PM (IST)

    Diwali Mehndi Design मेहंदी लगाना जहां कुछ लोगों के बाएं हाथ का खेल होता है तो कुछ के लिए बहुत ही बड़ा टास्क। लेकिन खास मौकों पर मेहंदी लगवाने में अच्छे-खासे पैसे लग जाते हैं। तो आज हम आपको घर में खुद से बहुत ही खूबसूरत मेहंदी लगाना बताएंगे।

    Hero Image
    खूबसूरत मोरक्कन मेहंदी डिज़ाइन से सजे हाथ

    शादी-ब्याह, तीज, त्योहारों और भी कई खास मौकों पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं। मेहंदी उनके श्रृंगार का जरूरी हिस्सा होता है। भारत में ही नहीं मेहंदी लगाने, लगवाने का ट्रेंड अब कई देशों में भी देखने को मिल रहा है खासतौर से मीडिल ईस्ट में। इन जगहों पर मेहंदी का डिज़ाइन सिंपल जरूर होता है लेकिन ये देखने में बहुत ही खूबसूरत और यूनिक लगते हैं। अरेबिक और जियोमेट्रिक जिसे मोरक्कन मेहंदी के नाम से भी जाना जाता है ये दो बहुत पॉपुलर मेहंदी डिज़ाइन्स हैं। अरेबिक मेहंदी तो बेल की तरह लगाई जाती है ये आसान होती है और इसे खुद से लगाने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती, लेकिन जियोमेट्रिक मतलब मोरक्कन देखने में मुश्किल लगती है। ऐसा लगेगा कि इसे खुद से लगा पाना तो कहीं से भी पॉसिबल नहीं। लेकिन आज हम आपको सिंपल तरीके से मोरक्कन मेहंदी लगाना बताएंगे। जो आप खुद से ही लगा सकती हैं। लगाने के बाद ये और ज्यादा अच्छी लगेगी हाथों पर।      

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको चाहिए होंगी ये तीन चीज़ें

    मेहंदी कोन, मोटे दांतों वाली कंघी और स्केल

    ऐसे लगाएंगे मोरक्कन मेहंदी

    स्टेप- 1

    सबसे पहले कलाई पर कंघी रखकर इसे दांतों का सहारा लेते हुए मेहंदी से लकीरें खींच लें।

    एक लकीर बड़ी तो दूसरी लकीर उससे थोड़ी छोटी होनी चाहिए।

    स्टेप- 2

    दोनों साइड लाइन बनाने के बाद इन्हें कुछ इस तरह मिलाएंगे। जिससे एक डिज़ाइन तैयार हो जाएगी।

    इस डिज़ाइन को आगे कुछ इस तरह बढ़ाएंगे।

    स्टेप- 3

    लाइन्स के किनारे तीन पत्तियों वाले फूल से पूरी करें। मोरक्कन डिजाइन में फूल, पत्तियों का कम इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे जितना सिंपल और छोटा रखेंगे उतना ही जियोमेट्रिक शेप हाइलाइट होता है। 

    स्टेप- 4

    अब स्केल की मदद से हथेली पर कुछ इस तरह का डिजाइन बनाएंगे।

    बॉक्स के अंदर बॉक्स और उसमें कुछ इस तरह का डिजाइन बनाएं। आप कुछ और भी डिजाइन इसमें भर सकती हैं ये बस एक आइडिया है।

    स्टेप- 5

    हथेलियों के बाद उंगलियों को मेहंदी से सजाएं।

    ध्यान दें कलाई और हथेली से मिलती-जुलती डिजाइन ही उंगलियों पर भी होनी चाहिए। इससे अलग हुआ तो मेहंदी पूरी होने के बाद मजेदार नहीं लगेगी।

    ये लीजिए सज गए आपके हाथ मोरक्कन मेहंदी डिज़ाइन से। देखने में सिंपल भले ही लग रही हो लेकिन ये मेहंदी दुल्हनें भी लगा सकती हैं बस डिज़ाइन थोड़ा और हैवी कर सकते हैं। खुद से किसी फंक्शन में मेहंदी लगाना हो तो बिंदास होकर मोरक्कन डिज़ाइन का ऑप्शन चुनें।

    Pic credit- flickr

    comedy show banner
    comedy show banner