Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक नहीं मिला दीवाली के लिए मेहंदी लगाने का टाइम, तो ट्राई करें ये मिनिमल Mehndi Designs

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 10:08 AM (IST)

    दीवाली की साफ-सफाई सजावट और शॉपिंग के बीच मेहंदी लगाने के लिए समय निकालना कितना मुश्किल होता है हम समझ सकते हैं। हालांकि मेहंदी शुभ मानी जाती है और इसे सोलह शृंगार का अहम हिस्सा भी माना जाता है। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा से पहले मेहंदी लगाना अच्छा होता है। इसलिए हम यहां कुछ बेहद आसान और मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Diwali Mehndi Design 2024) लेकर आए हैं। आइए देखें।

    Hero Image
    दीवाली पर इन Mehndi Designs से लगाएं हाथों पर चार चांद

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Diwali Mehndi Design 2024: दीवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन दीप जलाकर उनकी अराधना की जाती है। दीवाली पर मेहंदी लगाने का भी खास महत्व है, क्योंकि यह सोलह शृंगार का हिस्सा है। इस दिन सुहागन महिलाएं खासकर मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी को शुभ माना जाता है। इसलिए दीवाली पर कई खूबसूरत डिजाइन (Diwali Mehndi Design) की मेहंदी लगाई जाती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवाली के खास मौके पर महिलाएं मेहंदी (Diwali Simple Mehndi Design) से अपने हाथों को भी सजाती हैं। अगर आप भी इस दीवाली का मेहंदी लगाना चाहती हैं, लेकिन अभी तक समय नहीं मिल पाया है, तो हम आपको कुछ मिनिमल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन (Minimal Back Hand Mehndi Designs) दिखाने वाले हैं। इन डिजाइन की मदद से आप हाथों को और भी खूबसूरत बना सकते हैं और इन्हें लगाना भी बेहद आसान होगा। आइए देखें।

     दीवाली मेहंदी डिजाइन-1

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन आप खुद भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसे लगाना जितना आसान है, उतना ही खूबसूरत यह डिजाइन है। इस मेहंदी डिजाइन में आपको बीच में एक गोला बनाना है और उसके चारों ओर छोटी-छोटी पत्तियां बना लें। ऐसा ही अपनी उंगलियों पर भी करें। इस डिजाइन को लगाने में बस 10 मिनट का समय लगेगा और यह ज्यादा ओवर भी नहीं दिखेगा।

    यह भी पढ़ें: Diwali के लिए बेस्ट लिप कलर चुनने में हो रही परेशानी? ये 5 Lipstick Shades हैं आपके लिए परफेक्ट!

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-2

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन देखने में काफी यूनिक है और बेहद ही खूबसूरत भी। इस मिनिमल मेहंदी डिजाइन से आपके हाथों को काफी एस्थेटिक लुक मिलेगा। इस डिजाइन से आपके हाथ काफी खूबसूरत दिखेंगे और इसे लगाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-3

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत है और इसे आप आसानी से लगा भी सकते हैं। बेल और पत्तियों के डिजाइन वाली ये मेहंदी काफी ट्रेंडी भी है और इससे आपके हाथों का लुक भी काफी अच्छा दिखेगा। 

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-4

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन भी बेल जैसी दिखने में है। इसे बनाना भी आसान है और इसे आप आसानी से लगा सकते हैं। फूल और पत्तियों के अलग-अलग डिजाइन इस मेहंदी को और भी खास बनाते हैं। यह मेहंदी डिजाइन सिर्फ एक ही उंगली पर लगेगी, इसलिए इस डिजाइन से आपका हाथ ज्यादा भरा-भरा भी नहीं लगेगा। 

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-5

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन भी बिल्कुल ट्रे़डिशनल है और साथ ही, मिनिमल भी। इसे लगाने में भी 15-20 मिनट का ही समय लेगगा और आपके हाथ इतने खूबसूरत दिखेंगे कि सभी तारीफ करेंगे। इस डिजाइन को आप चाहें, तो खुद भी लगा सकती हैं, क्योंकि इसमें कोई मुश्किल डिजाइन नहीं है। 

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-6

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। फूल और अन्य आकृतियों से बनी इस मेहंदी डिजाइन आपके हाथ काफी खूबसूरत दिखेंगे। 

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-7

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह मेहंदी डिजाइन भी काफी अलग है और सुंदर भी। इसमें चौकोर आकार के अंदर डिजाइन बनाया गया है, जो इसे काफी अलग लुक दे रहा है। 

    दीवाली मेहंदी डिजाइन-8

    Diwali Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    मिनिमल डिजाइन में यह मेहंदी डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। इसे भी आप बिल्कुल कम समय में लगा सकते हैं और इससे आपके हाथ भी काफी खूबसूरत दिखेंगे। 

    यह भी पढ़ें: दीवाली पर चेहरे पर दिखेगा कमाल का ग्लो, बस रात को लगा लें बेसन के ये फेस पैक्स

    comedy show banner
    comedy show banner