Diwali Mehndi Designs 2022: दिवाली के मौके पर आपके हाथों में चार चांद लगा देंगे महेंगी के ये खूबसूरत डिज़ाइन्स
Diwali Mehndi Designs 2022 अगर आप भी दिवाल के मौकेे पर महेंदी लगाने की सोच रही हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खूबसूरत डिज़ाइन्स के बारे में जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे। पेश हैं आपके लिए 10 महेंदी डिज़ाइन।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali Mehndi Designs 2022: दिवाली सबसे लोकप्रिय भारतीय त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर यानी सोमवार को पड़ रही है। दीपावली का पर्व पांच दिन तक मनाया जाता है, जिसकी शुआत धनतेरस से होती है। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इसे कार्तिक महीने के दौरान मनाया जाता है। इस दिन लोग घर की साफ सफाई इसे दिये, रंगोली, लाइट्स से सजाते हैं। खुद भी नए कपड़े पहनकर उत्सव के दिन लक्ष्मी पूजा करते हैं।
भारत में कोई भी खुशी का मौका महेंदी के बिना अधूरा होता है। ऐसी ही दिवाली के दिन भी महिलाएं हाथों में महेंदी ज़रूर लगाती हैं। जिन लोगों को महेंदी का शौक होता है, वे अच्छे डिज़ाइन्स की खुद रिसर्च कर जाते हैं। अगर आप भी इस साल दिवाली पर लेटेस्ट और खास डिज़ाइन्स की तलाश कर रही हैं, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
फूलों वाली महेंदी डिजाइन
अगर आपको महेंदी में फूलों वाली डिज़ाइन पसंद आती है, तो इस तरह का डिज़ाइन लगवा सकती हैं।
हाथी डिज़ाइन
मेहंदी में कुछ अलग डिज़ाइन चाहिए, तो इस तरह का हाथी पैटर्न भी अच्छा लगेगा।
फुल हैंड महेंदी डिज़ाइन
अगर आपको महेंदी का काफी शौक है, तो फुल हैंड महेंदी इस तरह लगाई जा सकती है।
जाल डिज़ाइन
महेंदी में जाल डिज़ाइन भी काफी अट्रैक्टिव लगता है।
हमें उम्मीद है कि आपको इनमें से एक डिज़ाइन तो ज़रूर पसंद आएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।