Men Dark Lip Remedies: पुरुषों को भी होती है डार्क लिप्स की समस्या, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे
Men Dark Lip Remedies महिलाओं में डार्क लिप्स को लेकर चिंता तो आपने हमेशा ही देखी होगी। वहीं कुछ पुरुष भी हैं जो डार्क लिप्स को लेकर थोड़े असहज महसूस करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं या आपके आस-पास कोई ऐसा है जो काले होठों से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे यहां दिए गए नुस्खों के बारे में बताएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Men Dark Lip Remedies: चाहे महिला हो या पुरुष होठों का कालापन किसी को पसंद नहीं होता। एक तरफ जहां लेडीज पिंक लिप्स की चाह में नई-नई रेमेडीज ट्राई करती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर जेंट्स इसे नजरअंदाज कर जाते हैं। डार्क लिप्स होने के कई कारण हो सकते हैं, इनमें जेनेटिक, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कुछ मेडिकल कंडीशन भी शामिल हैं। हालांकि, कई ऐसे घरेलू उपचार भी हैं, जो काले होंठों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम पुरुषों के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से वे डार्क लिप्स से छुटकारा पा सकते हैं।
पुरुष डार्क लिप्स से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
नींबू का रस: नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जो डार्क लिप्स को लाइट करने में मदद कर सकता है। बस होठों पर थोड़ा सा नींबू का रस लगाएं और इसे पानी से धोने से पहले लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रोजाना ट्राई करें।
चीनी स्क्रब: स्क्रब बनाने के लिए जैतून के तेल या शहद में थोड़ी चीनी मिलाएं। इसे अपने होठों पर कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मसाज करें और फिर धो लें। इससे होठों को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलेगी।
चुकंदर का रस: चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और डार्क होंठों को लाइट करने में मदद करेगा। बस रात को सोने से पहले होठों पर थोड़ा सा चुकंदर का रस लगाएं और इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर इसे धो लें।
खीरा: खीरे में ठंडक और चमक लाने वाले दोनों गुण मौजूद होते हैं, जो होठों पर पिग्मिंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं। खीरे को टुकड़ों में काट लें और उन्हें अपने होठों पर कुछ मिनट के लिए रगड़ें। पानी से धोने से पहले इसे लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें।
बादाम का तेल: बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और काले होंठों को मॉइश्चराइज और हल्का करने में मदद कर सकता है। सोने से पहले होठों पर थोड़ा सा बादाम का तेल लगाएं और इसे रात भर लगा रहने दें।
यहां ध्यान देना होगा कि पिग्मिंटेशन की गंभीरता के आधार पर इसके रिजल्ट अलग-अलग हो सकते हैं और इन रिजल्ट दिखने में भी समय लग सकता है। वहीं, स्मोकिंग या अत्यधिक कैफीन के सेवन से भी यह समस्या बढ़ती है इसलिए इन आदतों को बदलने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।