Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cosmetic Surgery: कॉस्‍मेट‍िक सर्जरी क्या है? सेलि‍ब्र‍िटीज में बढ़ रहा ट्रेंड, डॉक्‍टर से समझें क्‍या हैं इसके साइड इफेक्‍ट्स

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 04:03 PM (IST)

    सोशल मीड‍िया या खबरों में आए दिन सेल‍िब्र‍िटीज में सर्जिकल ब्‍यूटी (Celebrity Surgical Beauty) का बढ़ता ट्रेंड छाया रहता है। तकरीबन ढाई महीने पहले उर्फी जावेद ब्रेस्‍ट इम्प्लांट करवाने को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे कई सेल‍िब्र‍िटीज हैं ज‍िन्‍होंने कॉस्‍मेट‍िक सर्जरी करवाई (Cosmetic Surgery Trends) है। क्‍या ये ट्रेंड सुरक्ष‍ित है? आइए इन सभी के सवालों के जवाब डॉक्‍टर से व‍िस्‍तार से जान‍ते हैं।

    Hero Image
    सेल‍िब्र‍िटीज में बढ़ रहा कॉस्‍मेट‍िक सर्जरी का क्रेज।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कुछ महीने पहले सोशल मीड‍िया पर उर्फी जावेद छाई हुईं थीं। इस बार वो अपने कपड़ों या क‍िसी वीड‍ियो को लेकर नहीं बल्‍क‍ि ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने (Cosmetic Surgery Trends) को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने इस बारे में अपने रियलिटी शो 'फॉलो कर लो यार' के एक एपिसोड में खुलकर बात की थी। उर्फी का कहना था कि उन्‍हें अपने शरीर के इस ह‍िस्‍से को थोड़ा आकर्षक बनाना है। इसलिए वह ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाना चाहती हैं। अब सेल‍िब्र‍िटीज (Celebrity Beauty Trends) में नेचुरल ब्‍यूटी को छोड़कर सर्जिकल ब्‍यूटी का क्रेज देखने को म‍िल रहा है। क्‍या कॉस्‍मेट‍िक सर्जरी करवाना उनके ल‍िए सुरक्षित होता है? क्‍या Self Confidence बढ़ाने में अहम भूम‍िका न‍िभा सकता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्‍हीं सब सवालों के जवाब जानने के ल‍िए हमने गुरुग्राम के सीके बिरला हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन और कंसल्टेंट डॉ. अनमोल चुघ से बात की। उन्‍होंने बताया क‍ि इन दिनों कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड (Celebrity Surgical Beauty) तेजी से बढ़ रहा है। ये प्लास्टिक सर्जरी से थोड़ी अलग होती है। हालांकि, सर्जरी के बाद कई दिक्कतें हो सकती हैं जिसमें संक्रमण और निशान शामिल हैं। कई मामलों में मेंटल हेल्थ पर भी असर देखने को मिलता है। ये 18-21 साल की उम्र में करवाना सही रहता है। क्योंकि ये वो समय होता है जब शरीर पूरी तरह से विकसित हो चुका होता है। आइए कुछ सवालों के जवाब जानते हैं-

    कॉस्मेटिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी में क्या अंतर है?

    कॉस्मेटिक सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी जैसा ही है, लेकिन इसका उद्देश्य अलग होता है। कॉस्मेटिक सर्जरी सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए की जाती है। फेस-लिफ्ट, ब्रेस्ट एन्हांसमेंट और लिपोसक्शन शामिल हैं। ये पूरी तरह से ऑप्शनल होते हैं। वहीं प्लास्टिक सर्जरी घाव या चोट को जल्‍दी ठीक करने के ल‍िए की जाती है।

    कौन-कौन सी कॉस्मेटिक सर्जरी Celebrities में सबसे ज्यादा फेमस हो रही हैं?

    राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी), शरीर की आकृति बनाने के लिए लिपोसक्शन और ब्रेस्ट एन्हांसमेंट सबसे आम कॉस्मेटिक सर्जरी में से हैं, जो आजकल सेलेब्रिटीज में सबसे ज्यादा फेमस हो रही हैं।

    सर्जरी के बाद खतरे या साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?

    कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी के बाद इंफेक्शन, निशान और घाव भरने में दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ अपनी सुंदरता से संतुष्ट नहीं होते जिससे दोबारा सर्जरी करनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें: सर्जरी की दुनिया में एनेस्थीसिया ने कब और कैसे किया था कमाल?

    सभी के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी सुरक्षित है, या कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए?

    सभी के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी सुरक्षित नहीं है। जिन्हें डायबिटीज, हार्ट डिजीज की समस्या होती है उन्हें ये सर्जरी करवाने से बचना चाहिए। कमजोर इम्युनिटी वालों को भी थोड़ा सोच समझकर ही फैसला लेने की जरूरत है। इसके अलावा जिन्हें स्मोकिंग की आदत होती है और गर्भवती और ब्रेस्‍ट कराने वाली महिलाएं भी इससे दूरी बनाकर रखें।

    कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए सही उम्र क्या है?

    आमतौर पर 18-21 साल सही उम्र होता है जब शरीर पूरी तरह से विकसित हो चुका होता है। चेहरे की सर्जरी आमतौर पर 20 साल के बाद की जाती है।

    क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के लंबे समय तक के परिणाम होते हैं?

    कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने से Self Confidence बढ़ता है। हालांकि, समय के साथ इसके र‍िजल्‍ट बदल सकते हैं। वेट गेन या वेट लॉस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि हेल्दी लाइफस्टाइल रूटीन को फॉलो किया जाए।

    क्या ये सर्जरी सभी वर्गों के लिए Affordable है?

    कॉस्मेटिक सर्जरी काफी महंगी होती है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है। हर जगह की सर्जरी के अलग-अलग रेट होते हैं जो महंगे होते हैं।

    क्या मेंटल हेल्थ पर इसका पॉज‍िट‍िव या न‍िगेट‍िव असर पड़ता है?

    कॉस्मेटिक सर्जरी मेंटल हेल्थ पर पॉज‍िट‍िव या न‍िगेट‍िव दोनों तरह से प्रभाव डाल सकती है। पॉजिटिव अफेक्ट ये है कि शारीरिक सुंदरता बढ़ाती है। आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। कई लोगों ने बताया कि सर्जरी के बाद वे ज्यादा खुश हैं। कुछ मामलों में, बार-बार सर्जरी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है जैसे सुंदरता से संतुष्ट न होना।

    सर्जरी के बाद किसी खास देखभाल की जरूरत होती है?

    डॉक्‍टर ने बताया क‍ि कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी के बाद विशेष देखभाल की जरूरत होती है। डॉक्टर की सलाह का पालन करना, ऑपरेटेड जगहों को साफ रखना, मेहनत लगने वाली एक्टिविटीज से बचना चाह‍िए। आराम, हाइड्रेशन और हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है।

    बार-बार सर्जरी करवाने से शरीर पर इसका क्‍या प्रभाव पड़ता है?

    बार-बार सर्जरी करवाने से टिश्यू कमजोर हो सकता है। प्रभावित जगहों पर निशान बन सकता है। घाव भी देरी से भरते हैं। इससे Self Confidence डाउन हो सकता है।

    इन सेलिब्रिटीज ने करवाई है कॉस्मेटिक सर्जरी

    • श्रुति हासन ने नाक की सर्जरी और फिलर्स करवाए हैं।
    • अनुष्का शर्मा ने लिप जॉब करवाई थी।
    • प्रियंका चोपड़ा ने नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।
    • शिल्पा शेट्टी ने भी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।
    • शाहिद कपूर ने राइनोप्लास्टी करवाई है।
    • राजकुमार राव ने भी नाक की सर्जरी करवाई है।
    • आयशा टाकिया ने होंठों की सर्जरी करवाई है।
    • राखी सावंत ने ब्रेस्ट इम्प्लांट, लिप फ़िलर्स और राइनोप्लास्टी करवाई है।
    • कटरीना कैफ ने लिप्स और चीक सर्जरी करवाई है।

    यह भी पढ़ें: Do Patti: बोटोक्स करवाया...हुलिया बदला, कॉस्मेटिक सर्जरी पर बोलीं Kriti Sanon- 'मैं प्रेशर नहीं लेती'