संतरे से कई गुना ज्यादा है विटामिन-सी! स्किन केयर का नया 'सुपरफूड' है काकाडू बेरी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
काकाडू प्लम स्किन केयर के लिए एक नया सुपरफूड है, जिसमें संतरे से कई गुना अधिक विटामिन-सी होता है।

काकाडू प्लम के फायदे (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बढ़ती उम्र के असर को कम करना और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखना हर किसी की चाहत बन चुकी है। महंगे प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के बजाय अब लोग नेचुरल चीजों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
ऐसी ही एक सुपरफूड है काकाडू प्लम, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इसके नियमित इस्तेमाल से आप बिना केमिकल के भी रेडिएंट और जवां स्किन पा सकते हैं। आइए जानें इस बारे में।
क्या है काकाडू प्लम?
काकाडू प्लम एक छोटा-सा फल है, जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे रिच नेचुरल सोर्स ऑफ विटामिन-सी माना जाता है। इसमें संतरे से भी कई गुना ज्यादा विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो स्किन को रिपेयर और प्रोटेक्ट करते हैं। यही वजह है कि आजकल यह कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
काकाडू बेर के एंटी-एजिंग और स्किन फायदे
- कोलेजन बढ़ाकर झुर्रियों को करता है कम- काकाडू बेर में मौजूद हाई विटामिन-सी स्किन में कोलेजन प्रॉडक्शन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा टाइट और फर्म रहती है। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
- स्किन को देता है नेचुरल ग्लो- इसके एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डिटॉक्स करते हैं और अंदर से हेल्दी बनाते हैं। इससे चेहरा साफ, फ्रेश और नेचुरली ग्लोइंग दिखता है।
- पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स में फायदेमंद- ये स्किन टोन को इवन करने में मदद करता है। यह दाग-धब्बों, टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करके त्वचा को साफ और निखरी हुई बनाता है।
- फ्री रेडिकल्स से बचाव- पर्यावरण प्रदूषण और सूरज की किरणों से स्किन को नुकसान पहुंचता है। काकाडू प्लम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं।
- स्किन को रखता है हाइड्रेटेड और सॉफ्ट- यह स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती और लंबे समय तक सॉफ्ट और स्मूद बनी रहती है।
- एक्ने और स्किन इन्फेक्शन में मददगार- इसके एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और स्किन इन्फेक्शन को कम करने में मददगार होते हैं। यह स्किन को क्लियर और हेल्दी बनाता है।
काकाडू बेर के इस्तेमाल का तरीका
- काकाडू बेर पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं।
- इसके एक्सट्रैक्ट वाले सीरम या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।