विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coffee में मिलाकर लगाएं ये चीजें, बढ़ जाएगी बालों की खूबसूरती और लंबाई

Published: Thu, 27 Jun 2024 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Jun 2024 07:10 AM (GMT+05:30)

घने मुलायम बालों की चाहत किसे नहीं होती लेकिन धूप उमस भरे मौसम के चलते होने वाले हेयरफॉल डैंड्रफ रूखे-बेजान ...और पढ़ें

बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में असरदार कॉफी मास्क (Pic credit- freepik)
बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में असरदार कॉफी मास्क (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. हेयरफॉल, डैंड्रफ, रूसी जैसी कई परेशानियां दूर कर सकती है कॉफी।
  2. कॉफी से बने हेयर मास्क बालों की चमक और मजबूती बढ़ाते हैं।
  3. कॉफी हेयर मास्क दोमुंहे बालों की भी परेशानी दूर करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में धूप व पसीना के चलते, तो मानसून में उमस, वहीं सर्दियों में डैंड्रफ बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं की वजह बन सकती है। हेयरफॉल, रूसी, ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याएं बालों की क्वांटिटी और क्वॉलिटी दोनों पर असर डालती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। नियमित रूप से तेल लगाने, शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बालों को हेल्दी रखा जा सकता है, लेकिन क्या सिर्फ इतना करना काफी है? इसका जवाब है नहीं, एक्सपर्ट हफ्ते 15 दिन में एक बार हेयर मास्क और स्पॉ ट्रीटमेंट लेने की भी सलाह देते हैं, जो हर मौसम में आपके बालों को स्वस्थ बनाए रखने में कर सकते हैं मदद।

बालों के लिए हेयर मास्क बनाने में कॉफी है बेहद असरदार। जो स्कैल्प पर जमी धूल, गंदगी और डैंड्रफ का सफाया करता है, साथ ही बालों की चमक भी बढ़ाता है।

ऐसे बनाएं कॉफी से हेयर मास्क

बालों की ग्रोथ के लिए

आपको चाहिए- कॉफी - 1 चम्मच, नींबू का रस- 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

  • दोनों चीजों को एक बाउल में मिला लें। 
  • बालों पर इसे अप्लाई करें।
  • 20 मिनट लगाकर रखें फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करं।

बालों की चमक बढाने के लिए

आपको चाहिए- कॉफी- 1 चम्मच, शहद- 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

  • दोनों चीजों को मिक्स करें।
  • बालों पर इस हेयर मास्क को लगाएं।
  • 20 से 30 मिनट इसे लगाकर रखें।
  • उसके बाद पानी से धो लें।

दोमुंहेे बालों के लिए

आपको चाहिए- कॉफी- 1 चम्मच, मेयोनीज- 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

  • कॉफी और मेयोनीज को अच्छी तरह आपस में मिला लें।
  • बालों की लंबाई पर इसे मास्क को अच्छे से अप्लाई करें।
  • कम से कम 30 मिनट इसे लगाकर रखें फिर धो लें।
  • दो हफ्ते में एक बार इसे इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ेंः- इन आसान घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगी बालों की समस्या, मिलेंगे लंबे और घने बाल

बालों को घना बनाने के लिए

आपको चाहिए- कॉफी पाउडर- 1 चम्मच, 1 अंडे का सफेद हिस्सा    

ऐसे करें इस्तेमाल

  • कॉफी और अंडे की सफेदी को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं।
  • 30 मिनट रखने के बाद धो लें।

ये भी पढ़ेंः- खीरे से बने इन 3 हेयर मास्क से निखारें बालों की खूबसूरती

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।