Festive Fashion Goals By Bollywood Divas : इस त्योहार हटके दिखना है तो इन बॉलीवुड सिलेब्स से ले टिप्स
From Kareena To Jhanvi Bollywood Celebs Are Giving You Fashion Tips ज़ाहिर है इस त्योहार के लिए आप भी हर रात गरबा खेलने के साथ स्टाइल स्टेटमेंट का भी पूरा ध्यान रखना चाहेंगी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। From Kareena To Jhanvi Bollywood Celebs Are Giving You Fashion Tips: हमारे चारों ओर आने वाले त्योहारों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और हमें यकीन है कि आप सभी त्योहारों के इस उत्साह को महसूस कर रहे होंगे।
दुर्गा मां का पवित्र और शुभ उत्सव 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान सभी लोग दुर्गा मां को नमन करते हैं, पूरे शहर में पंडालों का दौरा करते हैं और नौ दिनों के माध्यम से देवी के प्रत्येक अवतार को दर्शाने के लिए विभिन्न रंगों का दान करते हैं। दिन का समय मंदिरों में जाने के लिए समर्पित होता है जबकि पूरी शाम गरबा खेला जाता है।
ज़ाहिर है इस त्योहार के लिए आप भी हर रात गरबा खेलने के साथ स्टाइल स्टेटमेंट का भी पूरा ध्यान रखना चाहेंगी। और स्टाइल के लिए हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेस से बेहतर कौन होगा। हम आपको बता रहे हैं ऐसे 10 सिलेब्स के फैशन के बारे में जिनसे आप इस त्योहार प्रेरणा ले सकते हैं।
लहंगा
अगर आप लहंगा या कुछ फेस्टिव पहनना चाहती हैं तो करीना कपूर से प्रेरणा ले सकती हैं। करीना उन अदाकारों में से हैं जो कुछ भी और किसी भी तरह का अटायर कैरी कर सकती हैं। इस तरह के पीकॉक लहंगे को आप किसी भी दिन पहन सकती हैं।
पीला लहंगा
इस बार नवरात्री के लिए आपके वॉर्ड्रोब में पीला रंग ज़रूर होना चाहिए। ऐसे में श्लोका मेहता से बेहतर और कौन हो सकता है। गरबा खेलते हुए आप इस फ्लोरल काम वाले लहंगे से फैशन स्टेटमेंट बना सकती हैं।
घागरा
आजक घागरे काफी फैशन में हैं और इसमें कोई शक़ नहीं कि ये स्टाइलिश भी लगते हैं। इसमें घूमना या डांस करना भी आसान रहता है। घागरा हर मौके पर आच्छा लगता है और सब्यसाची मुखर्जी के डिज़ाइन किए हुए इस लहंगे में आप छा जाएंगी।
कढ़ाई वाला लहंगा
अपनी डेब्यू फिल्म से पहले से ही जाह्नवी कपूर एक फैशन आइकन बन चुकी थीं। इस साल लैक्मे फैशन वीक के लिए जाह्नवी ने गहरे नीले रंग का लहंगा पहना था। जिसमें पिंक और ग्रीन रंग से कढ़ाई की गई थी। ये लहंगा गरबा खेलने के लिए बेस्ट है।
खूबसूरत साड़ी
आर जब आपको कुछ भी न समझ आए तब आप साड़ी पहन सकती हैं। और अगर आप प्रेरणा की तलाश कर रही हैं, तो आपको दूर जाने कि ज़रूरत नहीं है क्योंकि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से आप काफी अच्छे टिप्स ले सकती हैं।
स्मोकी आइज़
if I’m gonna be a mess I might as well be a hot mess 😜 #PostPackUpShot with @avigowariker 💕
कपड़ों की तो बात हो गई, अपना लुक पूरा करने के लिए इसके साथ आपको अपने मेकअप पर भी खास ध्यान देना होगा। अगर भी स्मोकी आइज़ की फैन हैं तो अन्नया पांडे से सीखें कि कैसे आसानी से और परफेक्ट आई मेकअप किया जा सकता है।
कुछ हटके करें ट्राई
अगर आपको लहंगे या साड़ी से हटकर कुछ पहनना है तो आपको सोनम कपूर को फोलो करना चाहिए। वह हाल ही में कई अलग तरह के कपड़ों में नज़र आईं और सोशल मीडिया पर छा गईं। उनके जैसे कपड़ें आप आसानी से बनवा भी सकती हैं।