Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arjun Kapoor: बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर हैं आईवियर के शौकीन, यहां देखें उनके बेस्ट कलेक्शन

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 03:29 PM (IST)

    Arjun Kapoor बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग हैंगआउट करते नजर आ जाते हैं। फैशनिस्टा मलाइका अरोड़ा को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए अर्जुन भी अपना अंदाज काफी स्टाइलिश ही रखते हैं। अभिनेता को अक्सर अपने चश्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा जाता है। आइये एक नजर डालें उनके कलेक्शन्स पर।

    Hero Image
    अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक नजर डालें उनके आईवियर कलेक्शन पर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को 38 साल के हो गए हैं। फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री कर अर्जुन ने खूब नाम कमाया। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को कम करके फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की, जिसने कई लोगों को इंस्पायर करने का काम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर कोई जानता है कि अभिनेता खाने-पीने के कितने शौकीन हैं। वहीं फैशन को लेकर भी वह कभी कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करते। कूल डूड बनना हो या फिर देसी बॉय अर्जुन शेरवानी और कुर्ता से लेकर फॉर्मल्स तक हर आउटफिट में काफी जंचते हैं। हालांकि, एक चीज जो उनके हर लुक में कॉमन रहती है, वह है उनके शेड्स। अर्जुन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें तो, हर एक आउटफिट के साथ उन्होंने एक से बढ़कर शेड्स को स्टाइल किया है। आइये एक नजर डालते हैं अर्जुन कपूर के शेड्स के कलेक्शन पर।

    काम के लिहाज से, अर्जुन कपूर के लिए आने वाला साल काफी व्यस्त रहने वाला है। वह भूमि पेडनेकर के साथ 'द लेडी किलर' में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास मुदस्सर अजीज की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं और इसमें वह भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे।

    Pic Credit: Instagram