Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sweating Home Remedies: क्या आप भी पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो इन 7 चीजों का इस्तेमाल कर पाएं निदान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 11:00 AM (IST)

    Sweating Home Remedies पसीने की बदबू को दूर करने के लिए टमाटर का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर के टुकड़े को पसीने से बदबू देने वाली जगहों पर रखें। टमाटर जूस का भी यूज किया जा सकता है।

    Hero Image
    Sweating Home Remedies: क्या आप भी पसीने की बदबू से हैं परेशान, इन 7 चीजों का इस्तेमाल कर पाएं निदान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sweating Home Remedies: सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और वर्कआउट जरूरी है। वर्कआउट करने से पसीना भी आता है। कई लोगों को अधिक पसीना आता है। खासकर, गर्मी के दिनों में पसीना अधिक आता है। यह एक सामान्य समस्या है। हालांकि, पसीने की बदबू कई बार आपको शर्मिंदा भी करती है। अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन 7 चीजों का इस्तेमाल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -अगर आप पसीने की बदबू से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्ते को पीसकर बदबू वाली जगहों पर लगाएं। 10 मिनट के बाद नार्मल पानी से धो लें।

    -पसीने की बदबू को दूर करने के लिए टमाटर का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर के टुकड़े को पसीने से बदबू देने वाली जगहों पर रखें। टमाटर जूस का भी यूज किया जा सकता है। इस उपाय को करने से पसीने की बदबू से निजात मिलता है।

    -आप पसीने के बदबू से निजात पाने के लिए आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के टुकड़े से अंडरआर्म और एड़ी पर रब करें। इसके बाद साफ पानी से अंडर आर्म को धो लें। आप आलू का पेस्ट तैयार कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    -आप पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए कपास यानी रुई में एलोवेरा जेल भिगोकर अंडरआर्म की सफाई करें। एड़ी पर भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी फायदा मिलता है।

    -आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक खुशबू होती है। इसके लिए नहाने के पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला दें। इस पानी से स्नान करें। इससे भी पसीने की बदबू दूर होती है।

    -पसीने की बदबू को दूर करने के लिए पुदीना की पत्तियों का यूज कर सकते हैं। इसके लिए गुलाब जल की तरह पुदीने के कुछ पत्ते पानी में मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से भी निजात मिलता है।

    -आप डियो का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल भी बदबू को हटाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रात में सोने से पहले अंडरआर्म और एड़ी को नारियल तेल की मदद से मसाज करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।