Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lip Mask: क्या लिप मास्क सच में फायदेमंद होते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 04:00 PM (IST)

    Lip Mask अगर आप अपनी त्वचा के लिए इतनी मेहनत कर सकते हैं तो फिर होंठों को नज़रअंदाज़ क्यों करते हैं? आपकी आंखों की तरह होंठ भी चेहरे के अहम फीचर्स का हिस्सा हैं। उन्हें भी काफी केयर की ज़रूरत होती है।

    Hero Image
    क्या लिप मास्क सच में फायदेमंद होते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lip Mask: ऐसा कई बार होता है, जब सुबह उठने पर आपकी त्वचा बेजान दिखती है, ऐसे में हर किसी को चिंता होने लगती है। आप फौरन त्वचा पर ग्लो लाने के तरीके गूगल करते हैं या फिर अपनी नानी-दादी से घरेलू नुस्खों के बारे में पूछते हैं, जिससे आपकी स्किन फौरन चमक उठे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप अपनी त्वचा के लिए इतनी मेहनत कर सकते हैं, तो फिर होंठों को नज़रअंदाज़ क्यों करते हैं? आपकी आंखों की तरह होंठ भी चेहरे के अहम फीचर्स का हिस्सा हैं। उन्हें भी काफी केयर की ज़रूरत होती है। यही वजह है कि मार्केट में आजकल आपको लिप मास्क भी दिख रहे हैं।

    अगर आपके होंठ फटते हैं या फिर आपको उन्हें चाटते रहने की आदत है, तो फिर आपके होंठों में मौजूद नमी ज़ाहिर तौर पर ख़तरे में है। इससे आपके होंठ सूखते हैं और दिखने में भी ख़राब होते जाते हैं। अगर आपके होंठ रूखे दिखते हैं और लिप्सटिक भी उनपर अच्छी नहीं लगती, तो वक्त आ गया है कि आप भी लिप मास्क का इस्तेमाल करें।

    अगर आप सोच रही हैं कि लिप मास्क का काम क्या है, तो ये समझना आसान है। जैसे फेस मास्क आपके चेहरे पर ग्लो लाता है, वैसे ही लिप मास्क भी होंठो को खूबसूरत बनाता है। आप लिप मास्क घर पर भी तैयार कर सकती हैं और आपको इसके लिए बाज़ार में भी कई तरह के प्रोडक्ट मिल जाएंगे। अपनी त्वचा और समस्या के अनुसार ही इसे ख़रीदें। लेकिन इससे पहले कि आप इसे इस्तेमाल करना शुरू करें, आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिए।

    लिप मास्क के फायदे

    - लिप मास्क के इस्तेमाल से आप रूखे और फटे होंठों से निजात पा सकती हैं।

    - मास्क के उपयोग के फौरन बाद ही आपके होंठ फूले हुए दिखेंगे।

    - लिप मास्क से उम्र के साथ आने वाले संकेत भी कम हो जाते हैं।

    - लिप मास्क ज़्यादा महंगे भी नहीं होते, इसलिए इनका इस्तेमाल आसानी से हो सकता है।

    - लिप मास्क छोटे पैकेट्स में आता है और इसे कैरी करना आसान होता है।

    लिप मास्क के नुकसान

    - लिप मास्क को ज़्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    - अगर आपके होंठों के आसपान की त्वचा कटी या फिर घाव हैं, तो लिप मास्क से आपको किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचेगा।

    - लिप मास्क इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट ज़रूर कर लें, वरना इससे आपके होंठों पर सूजन आ सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner