Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Homemade Face Pack: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो ट्राई करें ये होममेड फेस पैक

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:56 AM (IST)

    Homemade Face Pack आजकल गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण स्किन संबंधी समस्या आम है लेकिन ग्लोइंग स्किन के लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। इनमें अधिक मात्रा में केमिकल होने के कारण स्किन डैमेज हो सकती है। ऐसे में आज आपको कुछ देसी उपाय बताएंगे जिनकी मदद से हेल्दी स्किन पा सकते हैं। आइए जानें...

    Hero Image
    Homemade Face Pack: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये फेस पैक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Face Pack: स्किन केयर की जब भी बात होती है हम अपने फेवरेट एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं और चाहते हैं कि उनकी जैसी ग्लोइंग और क्लीयर स्किन हमारी भी हो। ऐसे में महंगे स्किन प्रोडक्ट्स के बजाय होममेड फेसपैक से एक्ट्रैस जैसी ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है। दरअसल कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो अपनी स्किन पर होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको कुछ सेलिब्रिटीज के DIY फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण का DIY फेस पैक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेसन से बना फेसपैक लगाती हैं। इसे लगाने से आप ग्लोइंग और स्पॉटलेस फेस पा सकती हैं। इसे बनाने के लिए बेसन, हल्दी और मलाई लें और इसका पेस्ट बनाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।

    जाह्नवी कपूर का DIY फेस पैक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर दही और शहद से बना फेस पैक लगाती हैं। शहद और दही से बना फेस पैक डेड स्किन हटाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद लें अब इसमें एक केला मैश करके डाल लें। इसके पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सूखने दें और गुनगुने पानी से धो लें।

    अनुष्का शर्मा का DIY फेस पैक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्पॉट लेस स्किन के लिए नीम से बना फेस पैक लगाती हैं। इसे बनाने के लिए कुछ नीम के पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। सबसे पहले 2 चम्मच नीम का पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच दही मिला लें। साथ ही इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं।

    मृणाल ठाकुर का DIY फेस पैक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर सिंपल रहने के साथ-साथ इफेक्टिव फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने हल्दी और शहद से बना फेस पैक लगाया था।

    comedy show banner
    comedy show banner