Coconut Oil: जादुई चीज़ है नारियल का तेल, स्किन की ये सारी समस्याएं हो सकती हैं दूर
Coconut Oil कोकोनट ऑयल का नाम भारत में किसी के लिए भी नया नहीं है। उत्तर भारत में इसे बालों को स्ट्रेंथ देने के लिए लगाया जाता है तो दक्षिण भारत में इसमें खाना भी पकाया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कई तरह से यूज़ किया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Oil: नारियल तेल आमतौर पर बालों की समस्याएं हल करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। इसका इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर स्किन से जुड़ी दिक्कतों का समाधान करने के लिए करते हैं। यानी रूखे बाल हों या स्किन की समस्या नारियल तेल आपको कभी निराश नहीं करेगा।
हालांकि, कई लोगों को इसकी सुगंध पसंद नहीं आती और इसलिए वे इसे इस्तेमाल करने से बचते हैं। लेकिन आप जब इसके फायदे जानेंगे, तो इसे ज़रूर इस्तेमाल करेंगे।
त्वचा को मोइश्चराइज़ करता है
अगर आपकी त्वचा अक्सर रूखी रहती है, तो आपके नारियल का तेल काफी कारगर साबित हो सकता है। साथ ही अगर आपकी त्वचा रूखी नहीं है, लेकिन मौसम में बदलाव ड्राइनेस का कारण बनता है, तब भी नारियल का तेल फायदा पहुंचाएगा।
लिप बाम के तौर पर नारियल तेल
अगर आपके होंठ रूखे हो जाते हैं, तो आप उन्हें मॉइश्चराइज़ करने के लिए नारियल का तेल लगा सकती हैं।
डार्क सर्किल्स के लिए नारियल का तेल
रात में देर तक जागने से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन होने लगती है। इसके लिए आंखों के नीचे नारियल का तेल लगाया जा सकता है। नारियल तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन कम होने में मदद मिल सकती हैं। साथ ही रोज़ नारियल का तेल लगाने से काले घेरे भी कम हो सकते हैं।
पिग्मेंटेशन की समस्या करता है दूर
अगर आपके चेहरे पर पिग्मेंटेशन है, तो उस जगह पर थोड़ा-सा नारियल तेल लगा लें। इससे पिग्मेंटेशन कम हो जाएगी, साथ ही काले धब्बे भी दूर होंगे।
मेकअप हटाने के लिए नारियल का तेल
अगर आपका मेकअप रिमूवर ख़त्म हो गया है, तो परेशान न हों आप नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न सिर्फ मेकअप को हटा देता है बल्कि साथ में त्वचा को नम भी रखता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।