Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pimple Instant Cure: रातों-रात गायब हो जाएगा पिंपल, अगर अपनाएंगे ये 5 तरीके

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 13 Oct 2021 06:13 PM (IST)

    Pimple Instant Cure एक बार पिंपल आ जाए तो आपका ध्यान उससे छुटकारा पाने में ही लगा रहता है। खासतौर पर अगर यह किसी खास ईवेंट से पहले आ जाए। साथ ही इस पिंपल की वजह से होने वाला दर्द और खुजली भी परेशान करती है।

    Hero Image
    रातों-रात गायब हो जाएगा पिंपल, अगर अपनाएंगे ये 5 तरीके

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pimple Instant Cure: चहरे पर मुंहासे एक आम बात है, इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। स्ट्रेस से लेकर हार्मोनल और खान-पान में कमी की वजह से त्वचा पर मुहांसे आने लगते हैं। हालांकि, पिंपल्स शरीर पर कहीं भी आ सकते हैं। एक बार पिंपल आ जाए, तो आपका ध्यान उससे छुटकारा पाने में ही लगा रहता है। खासतौर पर अगर यह किसी खास ईवेंट से पहले आ जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही इस पिंपल की वजह से होने वाला दर्द और खुजली भी परेशान करती है। अगर आप भी अक्सर मुहांसों से जूझती हैं, तो आइए जानें इससे जल्द छुटकारा पाने का तरीका।

    रातभर में गायब हो जाएगा पिंपल

    - रात में सोने से पहले स्किन केयर रुटीन ज़रूर फॉलो करें। त्वचा को पहले क्लेंज़र से साफ करें, फिर टोनर और मॉइश्चराइज़ लगाएं। इसके बाद जिस जगह पिंपल हुआ है, उस जगह पर कोई भी बाम लगाएं। जी हां, वही बाम जिसे आप सर्दी-खांसी होने पर लगाती हैं। पिंपल के ऊपर इस बाम को लगाकर एक मिनट तक हल्की मसाज करें। उसके बाद सो जाएं। ऐसा करने से पिंपल में हो रहा दर्द कम तो होगा ही साथ ही सुबह तक पिंपल सूख भी जाएगा।

    - सफेद टूथपेस्ट को पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। ध्यान रखें की यह जेल टूथपेस्ट न हो। रातभर में आपका पिंपल की सूजन गायब हो जाएगी।

    - पिंपल से तुरंत राहत चाहिए तो इस पर हल्दी लगा लें। इसके लिए चुटकी भर हल्दी में गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे पिंपल पर लगाकर सो जाएं। सुबह तक आपका पिंपल पूरी तरह से पक जाएगा और इसकी कील बाहर आ जाएगी। जिसकी बाद इसे ठीक होने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

    - पिंपल में ज़्यादा दर्द या जलन हो रही हो, तो इस पर बर्फ लगा लें। इससे पिंपल के आसपास की गंदगी और तेल साफ होते हैं। बर्फ को एक सूती कपड़े में लपेट कर लगाएं।

    - मुहांसे की सूजन को रातों रात कम करना है, तो इस पर लहसुन का जूस लगाकर छोड़ दें। सुबह तक आपको पिंपल की सूजन में कमी दिखेगी। इसके लिए एक लहसुन की कली लें और उसे आधा काट लें। अब इसे पिंपल पर हल्के हाथों से घिसें। फिर सो जाएं और सुबह उठने पर चेहरे को धो लें।

    Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।