विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? तो ट्राई करें दही से बने 3 हेयर मास्क; जल्द ही दिखेगा असर

Published: Fri, 06 Feb 2026 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2026 07:10 AM (IST)

सर्दियों या बदलते मौसम में डैंड्रफ एक आम समस्या है, जिससे बाल रूखे हो सकते हैं। बाजार के शैंपू के ...और पढ़ें

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे ये हेयर मास्क (Picture Courtesy: Freepik)

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे ये हेयर मास्क (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम हो या बदलता मौसम, डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जो न केवल स्कैल्प में खुजली पैदा करती है, बल्कि बालों के झड़ने का कारण भी बनती है। बाजार में मिलने वाले एंटी-डैंड्रफ शैंपू अक्सर बालों को रूखा बना देते हैं। ऐसे में दही एक वरदान की तरह काम करता है।

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को गहराई से साफ करता है, जबकि इसके प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन बालों को पोषण देते हैं। आइए जानते हैं दही से बनने वाले 3 बेहतरीन हेयर मास्क, जो डैंड्रफ का जड़ से सफाया कर सकते हैं।

दही और नींबू का हेयर मास्क

नींबू में विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड होता है, जो स्कैल्प के pH लेवल को संतुलित करता है और फंगल इन्फेक्शन को रोकता है। यह सकैल्प की चिपचिपाहट भी दूर करता है और पहली बार में ही काफी हद तक डैंड्रफ कम कर देता है।

  • सामग्री- 1 कप ताजा दही, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • बनाने की विधि- दही में नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस्तेमाल का तरीका- इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
curd hair mask
 
(Picture Courtesy: AI Generated)

दही, शहद और नारियल तेल

अक्सर डैंड्रफ तब होता है जब स्कैल्प बहुत ज्यादा रूखी होती है। शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो नमी सोखता है और नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देता है। यह डैंड्रफ खत्म करने के साथ-साथ बालों की चमक भी लौटाता है। 

  • सामग्री- आधा कप दही, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच शुद्ध नारियल तेल
  • बनाने की विधि- तीनों सामग्रियों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • इस्तेमाल का तरीका- इसे जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। 40 मिनट बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें।

दही और मेथी दाना मास्क 

मेथी के दानों में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन होता है, जो डैंड्रफ से लड़ते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। यह स्कैल्प की खुजली शांत करता है और हेयर फॉल कम करने में मदद करता है। 

  • सामग्री- 1 कप दही, 2 बड़े चम्मच मेथी दाना
  • बनाने की विधि- मेथी दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें और दही में मिला दें।
  • इस्तेमाल का तरीका- इस भारी मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और शावर कैप पहन लें। 45 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • ताजा दही- हमेशा ताजे और बिना चीनी वाले दही का इस्तेमाल करें। 
  • धोने का तरीका- मास्क को धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इससे स्कैल्प और रूखी हो सकती है। गुनगुना या ठंडा पानी सबसे अच्छा है।
  • नियमितता- बेहतर नतीजों के लिए इनमें से कोई भी मास्क हफ्ते में कम से कम एक या दो बार जरूर लगाएं।