सर्दियों के लिए बेस्ट है गरमा-गरम बादाम का हलवा, ठंड का मजा हो जाएगा दोगुना
बादाम का हलवा खास अवसरों पर बनाया जाता है। ये स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। ये हर किसी को पसंद आता है।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- भीगे हुए बादाम - 1 कप
- घी - 4 बड़े चम्मच
- दूध - आधा किलो
- चीनी - स्वादानुसार
- केसर - 10-12 धागे गर्म दूध में भिगोए हुए
- इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
विधि :
- भीगे और छिले हुए बादाम में थोड़ा दूध डालकर बारीकी से पीस लें। ज्यादा पतला न करें।
- एक पैन में घी गर्म करें।
- बादाम का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर भूनते रहें जब तक रंग हल्का बदल न जाए।
- दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि गांठ न बने।
- चीनी डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकने दें।
- अब केसर का दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब तक घी अलग न हो जाए तब तक हलवे को धीमी आंच पर पकने दें।
- हलवे को लगातार चलाते रहें।
- पकने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट्ए ऐड करें। गरमा गरम सर्व करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।