यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi Special 2022: होली के स्नैक्स में सर्व करें ये टेस्टी 'दही भल्ले', हर कोई कह उठेगा भई वाह
Holi Special 2022: होली के ट्रेडिशनल डिशेज़ में गुजिया के साथ एक और डिश है जो कॉमन है वो है ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1 कप उड़द दाल धुली हुई, 1 टीस्पून नमक, 1/4 टीस्पून हींग,1/2 किलो दही, 1 टीस्पून भुना जीरा, 1/2 टीस्पून काला नमक, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी, थोड़े से अनार के दाने, हरी धनिया कटी हुई
विधि :
- दाल को धोकर पानी में भिगो दें। 3-4 घंटे बाद पानी छानकर दाल को मिक्सी में पीस लें।
- पिसी दाल को भगौने में निकालें और हाथों से एक ही दिशा में फेंटें। लगभग 7-8 मिनट बाद जब दाल फूल जाए और रंग बदल दे तो पानी में उसकी छोटी सी बूंदी डालकर चेक करें। अगर बूंदी पानी पर तैर जाए तो दाल में नमक-हींग मिलाएं और गरम तेल में हाथ से इसके गोल-गोल वड़े डालें।
- सभी वड़ों को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सेंकें और गुनगुने पानी में भिगो दें। 15-20 मिनट बाद हाथ से दबाकर वड़ों का पानी निकालें और उन पर स्वादानुसार दही, मसाले और मीठी चटनी डालें। अनार के दाने, धनिया पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
Pic credit- freepik
