Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chinese New Year 2023: चीनी न्यू ईयर को सेलीब्रेट करने के लिए घर पर बनाएं यह डिश, यह रही सिंपल और ऑथेंटिक रेसिपी

    By Ritu ShawEdited By:
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 01:41 PM (IST)

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chinese New Year 2023: दुनिया भर के चीनी समुदाय अपने नए साल को मना रहे हैं, जिसे चंद्र नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है। त्योहार आमतौर पर 21 जनवरी और 20 फरवरी के बीच आता है। चीनी नव वर्ष का पहला दिन अमावस्या से शुरू होता है। इसे सेलीब्रेट करने के लिए घर पर बनाएं यह डिश-

    Hero Image
    Chinese New Year 2023: चीनी न्यू ईयर को सेलीब्रेट करने के लिए घर पर बनाएं यह डिश, यह रही सिंपल और ऑथेंटिक रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    -चिकन लेग - 200 ग्राम

    -हरा प्याज - 100 ग्राम

    -नमक - 8 ग्राम

    -सफेद मिर्च - 4 ग्राम

    -अंडा - 1 नं.

    -मक्की का आटा - 20 ग्राम

    -सोया सॉस - 15 ग्राम

    -लहसुन - 20 ग्राम

    -अदरक - 12 ग्राम

    -तेल - 50 मिली

    -मूंगफली के दाने - 25 ग्राम

    -मिर्च पेस्ट - 20 ग्राम

    -पानी - 70 मिली

    विधि :

    - चिकन को डाइस में काटें और नमक, काली मिर्च, अंडा और मक्के के आटे के साथ मैरीनेट करें।

    - एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालें।

    - चिकन को पैन में तब तक फ्राई करें जब तक वह पक न जाए।

    चटनी के लिए

    - कड़ाही में तेल डालकर अदरक और लहसुन भूनें।

    - चिली पेस्ट, सोया सॉस और पानी डालें।

    - चिकन मिलाकर मसाले के साथ भूनें।

    - प्लेट में निकालने से पहले मूंगफली डालकर गर्मागर्म ताई चिएन सर्व करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें