विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्शकों को लुभा रहा है वर्ल्ड बुक फेयर में नेशनल बुक ट्रस्ट का खास पवेलियन

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 12 Jan 2016 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 01:08 PM (IST)

वर्ल्ड बुक फेयर 2016 की शुरुआत बीते शनिवार हो गई. 9 से 17 जनवरी तक चलने वाले इस मेले की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि खुद को और दूसरों को जानने के लिए किताबों से अच्छा मार्गदर्शक नहीं हो सकता. जरा सोचिए, कोई भी एक किताब हमारे जीवन को किस कदर प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अगर आपको किताबों के विविधताओं से भरे संसार में जाने का मौका मिले तो क्या आप इस खास दुनिया में जाना पसंद नही करेंगे? जी हां, किताबों की अनोखी दुनिया हर साल की तरह ही इस साल भी सजी है दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में.

वर्ल्ड बुक फेयर 2016 की शुरुआत बीते शनिवार हो गई. 9 से 17 जनवरी तक चलने वाले इस मेले की थीम ‘द कल्चरल हेरिटेज ऑप इंडिया’ रखी गई है. मेले में आपको लगभग हर लेखक, कवि, इतिहासकार और साहित्यकार की किताबें मिलेगी. करीब 1700 स्टॉल में आपको हर थीम और भाषा की किताबें मिलेगी.

इस बार नेशनल बुक ट्रस्ट ने थीम के अनुसार पवेलियन बनाया है जो भारत की धरोहर पर आधारित है. जिसमें भारत की विशेषताओं को बखूबी दर्शाया गया है. थीम पवेलियन का एक गेट सांची स्तूप और दूसरे गेट को बंदनवार से सजाया गया है. वहीं पूरे पवेलियन में भारत के मशहूर प्रतीकों की चित्रकारी से सजाया गया है. जिसमें ताजमहल और कुतुबमीनार के चित्रों द्वारा की गई सजावट दर्शकों को खूब भा रही है. साथ ही देशवासियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने के लिए रोजाना पांरपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जा रही है.

इतना ही नहीं नेशनल बुक ट्रस्ट ने इस बार बुक फेयर में आने वाले लोगों के मार्गदर्शन के लिए फ्री मोबाइल ऐप भी बनाया है जो एंड्राएड और आई-ओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकते हैं. ऐप के द्वारा बुक फेयर में विभिन्न प्रकाशकों के स्टाल का पता किया जा सकता है, साथ ही अन्य विविध पांरपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी पाई जा सकती है.