Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रनर अप रहा पश्चिमी सिंहभूम

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:54 PM (IST)

    20वें राज्य कनिष्ठ 6वें राज्य कैडेट क्युरुगी 10वें राज्य कनिष्ठ और 6वें राज्य कनिष्ठ पॉम्से ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन धनबाद में 6 व 7 मार्च को हुआ।

    Hero Image
    राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रनर अप रहा पश्चिमी सिंहभूम

    -धनबाद में 6 व 7 मार्च को हुआ राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 20वें राज्य कनिष्ठ, 6वें राज्य कैडेट क्युरुगी, 10वें राज्य कनिष्ठ और 6वें राज्य कनिष्ठ पॉम्से ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2020 का आयोजन धनबाद में 6 व 7 मार्च को हुआ। इस चैंपियनशिप का आयोजन धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा संस्कार ज्ञानपीठ पीयूष विहार हरिणा में किया गया था। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया और 10 स्वर्ण, 2 रजत तथा 8 कांस्य कुल 20 पदक अपनी झोली में डालकर चैंपियनशिप की रनर अप रहीं। मेजबान धनबाद ओवरआल चैंपियन, जबकि हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा। पश्चिमी सिंहभूम जिला की टीम ने महासचिव अनुराग शर्मा (मुख्य कोच), कोच शांतनु महतो, सुमित महतो, टीम मैनेजर राहुल प्रधान, रेफरी भानु प्रताप शर्मा, रमेश गिरि की अगुवाई में हिस्सा लिया। जिले की टीम में गोईलकेरा के 6 प्रतिभागी, चाईबासा 2 प्रतिभागी तथा चक्रधरपुर के 29 खिलाड़ी शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस इवेंट में किसने मारी बाजी

    क्युरुगी में 8 स्वर्ण पदक : एस चैतन्य कृष्ण, श्रद्धा तांती, पूनम सोय, बिपाशा दत्ता, एस स्वेता श्री, उत्कर्ष कुमार, रौनक झा चाईबासा और प्रिया टूटी गोईलकेरा। रजत पदक 2 : मयंक पुरती और श्रीजीत दिहिदार।

    कांस्य पदक 8 : शिखा मुंडा, नंदनी उरांव, करण सिंह बोदरा गोईलकेरा, गणेश तियु, लक्ष्मी कुमारी, ईवा सेलिना कंडुलना, राहुल गोप चाईबासा और गौरव प्रसाद। पूमसे विजेता - कैडेट टीम स्वर्ण : सुनाहली कुमारी, अंकिता महतो और श्रीजा दास।

    जूनियर टीम स्वर्ण : बिपाशा दत्ता, पूनम सोय और श्रद्धा तांती।