Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर लौटे पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

    By Dinesh SharmaEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 07:04 PM (IST)

    रांची में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खेल प्रतिभाओं ने दमदार प्रदर्शन के बाद रविवार को लौट आईं। चक्रधरपुर पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

    Hero Image
    राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल, फुटबाल व हॉकी में टीम ने मारी है बाजी

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खेल प्रतिभाओं ने दमदार प्रदर्शन के बाद रविवार को लौट आईं। चक्रधरपुर पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

    खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    बता दें कि रांची में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने फुटबाल के बालिका वर्ग, वॉलीबाल में बालक व बालिका तथा बालिक वर्ग के हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनी है। टीम के प्रदर्शन से जिले में हर्ष का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बधाइयों का लगा तांता

    चक्रधरपुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं कोच को दूरभाष पर बधाई दी। जबकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जिला खेल अधिकारी राजेश कुमार चौधरी स्वयं रांची में मौजूद रहे।

    हॉकी में गुमला को हराया

    बालक वर्ग के हॉकी फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने गुमला को 2-1 से पराजित किया। बालक वर्ग के फुटबाल के फाइनल में सरायकेला से टाइब्रेकर में तथा बालिका वर्ग के हॉकी प्रतियोगिता में गुमला से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

    शानदार प्रदर्शन से खुद दिखे खिलाड़ी और कोच

    प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की खुशी खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ झलक रही था। हॉकी कोच बेला मुंडरी, खेल संयोजक कश्मीर कांडेयांग और लिवलाव बोदरा ने कहा कि कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि जिले की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।

    उन्होंने कहा कि सहाय योजना ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ। गांवों में छिपे प्रतिभाओं को सामने लाने का उद्देश्य सफल रहा।